आज भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का सेवा समर्पण पखवाड़ा “सेवा एवं समर्पण” के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिला कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का अभिनंदन स्वागत करते हुए कहा कि देश के विश्व से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की यात्रा बड़ी यादगार यात्रा रही है जिसमें इन्होंने देश हित में समाज हित में अनेकों अनेक कार्य किया हम सब की सौभाग्य की बात है कि हमें एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने देश को राष्ट्पटल पर एक नई पहचान दी है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा समर्पण पखवाड़ा उत्साह एवं सेवाभाव के साथ मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार जी ने सभी कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़े की महत्वता को बताते हुए कहा की इस दौरान विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्यों को पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।
सेवा समर्पण पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण, पौधारोपण, जरूरतमंदों की सहायता, जनजागरूकता अभियान तथा सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को जानने और यथासंभव सहायता करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में ‘सेवा ही संगठन’ की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। सेवा समर्पण पखवाड़ा इसी सेवाभाव को और मजबूत करने का अवसर है।
इस अवसर पर हम सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना है कि समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे और प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के भाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी सभी कार्यकर्ताओं अवगत कराया की सेवा समर्पण पखवाड़ा केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को निभाने का संकल्प है। इसके माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता की भावना को और अधिक मजबूत बनाना है।

कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर दायित्व धारी राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला पुनीत मित्तल श्रीमती विनोद उनियाल श्याम अग्रवाल कुंवर जपेंद्र महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी विजेंद्र थपलियाल राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा संकेत नौटियाल ओम कक्कड़ राजेश कंबोज मोहित शर्मा जगदीश अक्षत जैन विनोद शर्मा मोतीराम संदीप बिजलवान महिपाल एवं महानगर के पदाधिकारी मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *