जनगणना-2027 के प्रशिक्षण में डिजिटल प्रक्रिया और सटीक आंकड़ों पर जोर

हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हरिद्वार, आगामी जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के तहत जनपद में 12, 13 एवं 14 अक्टूबर को विकास भवन सभागार में समस्त फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया।       
प्रशिक्षित ट्रेनर्स आगे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। जनसंख्या गणना का कार्य नवंबर 2026 से प्रस्तावित है। इस बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी। प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मोबाइल फोन से आंकड़े एकत्र करेंगे तथा निगरानी के लिए CMMS पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।
जनपद स्तर पर 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक एवं मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों और भविष्य की आवश्यकताओं के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। ऐसे में आंकड़ों की शुद्धता, समयबद्ध संकलन तथा निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं तथा फील्ड स्तर पर कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, जनगणना कार्य की नियमित निगरानी करने और सभी संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने निदेशक एवं मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव को आश्वस्त कराया कि उनके द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का संबंधित अधिकारियों के माध्यम से गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। प्रशिक्षण से लेकर जमीनी स्तर पर कार्य के संचालन और निगरानी तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित समयसीमा में सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा हो सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायतीराज अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर मो मुस्तफा खान,अपर सांख्यिकी अधिकारी एवं जनगणना प्रभारी उत्तम सिंह,अपर सांख्यिकी अधिकारी मीना नेगी, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 अमीर आलम, नीरज कुमार एवं शिवम कुमार, जनगणना कार्य निदेशालय देहरादून के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *