टिहरी में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में बीएलओ दीपा एवं सुमन देवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किया गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल में बूथ स्तर पर कार्यरत कार्मिकों द्वारा मतदाता सत्यापन एवं गणना प्रपत्र वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तहसील नैनबाग की बीएलओ दीपा एवं सुमन देवी द्वारा अपने-अपने बूथों पर उल्लेखनीय कार्य संपादित किया गया है।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय घराडा के शेडो एरिया बूथ (भाग संख्या-14) पर कुल 351 मतदाता पंजीकृत हैं। बीएलओ दीपा ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया तथा बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उन्होंने दिनांक 08 जून से 14 जून 2026 तक मात्र सात दिनों में अपने बूथ से संबंधित समस्त ऑफलाइन एवं ऑनलाइन कार्य पूर्ण कर उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया।

इसी प्रकार राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरोड़ (भाग संख्या-03) पर कुल 139 मतदाता पंजीकृत हैं। बीएलओ सुमन देवी द्वारा सभी 139 गणना प्रपत्रों का वितरण एवं 139 प्रपत्रों का ऑनलाइन डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। उन्होंने दिनांक 08 जून से 15 जून 2026 तक मात्र आठ दिनों में अपने बूथ का समस्त ऑफलाइन एवं ऑनलाइन कार्य पूर्ण कर कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का परिचय दिया।

दोनों बीएलओ द्वारा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपन्न किया गया। उनके अथक परिश्रम एवं प्रतिबद्धता से कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने बीएलओ दीपा एवं सुमन देवी द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका समर्पण एवं कार्यनिष्ठा अन्य बूथ स्तरीय अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी बीएलओ से इसी प्रकार जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के कार्यों को पूर्ण करने की अपेक्षा की।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *