*✨परमार्थ निकेतन में विख्यात अभिनेता वरुण धवन और पूजा हेगड़े का सपरिवार आगमन*

*💥परमार्थ निकेतन की दिव्य गंगा आरती में किया सहभाग*

*🌺विश्व शांति हेतु समर्पित की आहुतियाँ*

*💐स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के आशीर्वाद स्वरूप रुद्राक्ष की माला, रुद्राक्ष का दिव्य पौधा, संगम का जल और रज की भेंट*

*☘️प्रकृति है तो प्रगति है*

*वरुण धवन*

ऋषिकेश,।परमार्थ निकेतन में आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री पूजा हेगड़े का सपरिवार आगमन हुआ। दोनों सितारे अपने परिवार के साथ पहुंचे और गंगा जी की दिव्य आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के मार्गदर्शन में किए जा रहे आध्यात्मिक, सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को सराहा और परमार्थ निकेतन प्रांगण में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया।

अभिनेता वरुण धवन ने कहा, “जो चीज़ मैं खोज रहा था, कहीं न कहीं वो आज मुझे मिल गई। परमार्थ निकेतन गंगा आरती में सहभाग करना सौभाग्य की बात है। मैंने अपना देश स्वच्छ रखने का संकल्प लिया और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया।”

अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने कहा, “यज्ञ, आरती और मंत्रों की ऊर्जा बहुत अद्भुत थी। उन्होंने पूज्य स्वामी जी के पौधा रोपण के संकल्प को एक प्रेरणा बताया।”

परमार्थ निकेतन की योगाचार्य और सेवक गंगा नन्दिनी त्रिपाठी ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के दिव्य मार्गदर्शन में संचालित आध्यात्मिक, सामाजिक और पर्यावरण को समर्पित पहलों के विषय में जानकारी दी।

साध्वी भगवती जी के निर्देशन में संचालित विश्व विख्यात अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की अद्भुत सफलता और वैश्विक आकर्षण के यादगार पलों को अभिनेता वरुण धवन और पूजा हेगड़े के साथ गंगा नन्दिनी जी ने साझा किया।

रेखा मशरूवाला, अतुल मशरूवाला, गंगा नन्दिनी, अरुण सारस्वत ने परमार्थ परिवार और पूज्य स्वामी जी के आशीर्वाद स्वरूप दिव्य रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *