लोकतंत्र के इस पर्व में देहरादून नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। जिलाधिकारी/मुख्य निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल और मुख्य विकास अधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह के नेतृत्व में प्रशासन ने बेमिसाल तैयारियां की हैं। हर पहलू पर ध्यान केंद्रित करते हुए मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और सुगम बनाया गया है।
इस चुनाव का सबसे प्रमुख पहलू महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में उठाया गया कदम है। देहरादून नगर निगम में 20 और ऋषिकेश नगर निगम में 5 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर केवल महिला कर्मचारी तैनात हैं, जो महिला मतदाताओं को सहज और सुरक्षित अनुभव प्रदान कर रहे हैं। यह पहल न केवल महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देती है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी को भी सुनिश्चित करती है।

प्रशासन ने दिव्यांगजनों को मतदान में सुविधा देने के लिए 23 विशेष वाहनों की व्यवस्था की है। मुख्य विकास अधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने 22 जनवरी को इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों में व्हीलचेयर और प्रशिक्षित कर्मी तैनात हैं, जो बीएलओ, एआरओ और आरओ से मिली सूचना पर दिव्यांग मतदाताओं को सहायता प्रदान कर रहे हैं। यह पहल दिव्यांगजनों की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करती है। चुनाव प्रक्रिया की सफलता के लिए 4704 मतदान कर्मियों और 1454 मतगणना कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इन कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया की सभी तकनीकी और व्यावहारिक बारीकियों से अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी/मुख्य निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक कर्मी अपने कर्तव्यों का पालन पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से करें।

चुनाव में किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। मुख्य विकास अधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि जिले में 141 संवेदनशील और 114 अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है। इन बूथों पर पुलिस और इंटेलिजेंस की विशेष निगरानी रखी जा रही है।
मतदान सामग्री के भंडारण और मतगणना प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह के नेतृत्व में स्ट्रॉन्गरूम की सुरक्षा में सख्त निगरानी रखी जा रही है। मतगणना के दिन प्रत्येक नगर निगम के लिए अलग-अलग टेबल की व्यवस्था की गई है, ताकि प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

आज मतदान के दिन मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारें लगनी शुरू हो गईं। युवा, बुजुर्ग, और महिलाएं दृ सभी वर्ग के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे लोकतंत्र का यह पर्व सभी के लिए समावेशी बना है। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों अहमद इकबाल, रवनीत चीमा और अभिषेक रूहेला, व्यय प्रेक्षक बालक राम दृ ने पूरे जिले में व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं निगरानी बनाये हुए हैं। जिलाधिकारी/मुख्य निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल और मुख्य विकास अधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह एवं नोडल व्यय नीतू भण्डारी के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *