वस्त्र मंत्रालय की उत्तराखंड में प्रथम मासिक अंतर-विभागीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित

– क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, सहसपुर में हाइब्रिड मोड में हुई बैठक।
– वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत उत्तराखंड में कार्यरत विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग।
– क्षेत्रीय गतिविधियों की प्रगति, आपसी समन्वय और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) पर हुई चर्चा।
– नियमित संवाद एवं सहयोग के माध्यम से विभागीय कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर।

देहरादून। वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार उत्तराखंड राज्य की प्रथम मासिक अंतर-विभागीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, सहसपुर, देहरादून में किया गया। बैठक हाइब्रिड मोड में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत उत्तराखंड में स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने प्रत्यक्ष तथा ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया।

बैठक में केंद्रीय रेशम बोर्ड की विभिन्न इकाइयों की ओर से डॉ. पवन सैनी, वैज्ञानिक-डी एवं प्रभारी, क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, सहसपुर; डॉ. विक्रम कुमार, वैज्ञानिक-सी एवं प्रभारी, पी-3 मूल बीज फार्म; श्री अभिषेक सिंह, वैज्ञानिक-सी एवं प्रभारी, पी-2 मूल बीज फार्म; डॉ. प्रशांत जे., वैज्ञानिक-बी एवं प्रभारी, रेशमकीट बीज उत्पादन केंद्र; श्री राहुल पाल, वैज्ञानिक-बी एवं प्रभारी, रेशम परीक्षण एवं सेवा केंद्र; डॉ. अरसाकुमार ई. एवं डॉ. साक्षी वैष्णव, वैज्ञानिक-बी, क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र तथा श्री गोपेश कुमार मौर्य, सहायक निदेशक (हस्तशिल्प), देहरादून ने प्रत्यक्ष रूप से प्रतिभाग किया।

ऑनलाइन माध्यम से डॉ. ए.एस. वर्मा, वैज्ञानिक-डी एवं प्रभारी तथा डॉ. दिव्या सिंह, वैज्ञानिक-सी, क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, भीमताल; श्री तपन शर्मा, निदेशक (हथकरघा), दिल्ली एवं प्रभारी, डब्ल्यू.एस.ई., चमोली; श्री संतोष आनंद, सहायक निदेशक (हस्तशिल्प), अल्मोड़ा तथा श्री सुभाष पाल, तकनीकी अधिकारी, चमोली ने बैठक में सहभागिता की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत उत्तराखंड में कार्यरत विभिन्न कार्यालयों के बीच बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय एवं कार्यात्मक सहयोग स्थापित करना तथा क्षेत्रीय स्तर पर संचालित गतिविधियों की समीक्षा करना था। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों एवं इकाइयों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों का परिचय प्राप्त किया गया। साथ ही, उनके द्वारा संचालित गतिविधियों एवं कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी और प्रस्तुतियाँ साझा की गईं।

बैठक में मासिक अंतर-विभागीय समन्वय बैठक के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के लिए प्रस्तावित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) पर भी विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न कार्यालयों के बीच समन्वय, नियमित बैठक आयोजन तथा SOP से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न इकाइयों की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी साझा करते हुए नियमित संवाद, आपसी सहयोग और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के महत्व पर जोर दिया।

बैठक में यह रेखांकित किया गया कि इस प्रकार की मासिक क्रॉस-फंक्शनल समीक्षा बैठकें वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत उत्तराखंड में कार्यरत विभिन्न कार्यालयों एवं संबद्ध संस्थानों के बीच समन्वय और सहयोग को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इनके माध्यम से संचालित गतिविधियों की नियमित समीक्षा, अनुभवों एवं संसाधनों का प्रभावी आदान-प्रदान तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *