*हरिद्वार पुलिस*

*राष्ट्रीय मंच पर हरिद्वार पुलिस का परचम, “कोतवाली ज्वालापुर” उत्तराखण्ड की बेस्ट पुलिस स्टेशनों में शुमार*

*अपराध नियंत्रण, उत्कृष्ट विवेचना और जनसेवा के उच्च मानकों पर खरा उतरकर कोतवाली ज्वालापुर ने हासिल की राष्ट्रीय पहचान*

*गणतंत्र दिवस पर महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा को सम्मान*

*गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संवेदनशील पुलिसिंग की बड़ी मिसाल*

*यह उपलब्धि हरिद्वार पुलिस की प्रतिबद्धता, कर्मठता और जनता के विश्वास की सशक्त पुष्टि है*

*SSP हरिद्वार के कुशल नेतृत्व ने दिलाया उत्तराखंड पुलिस को यह मुक़ाम*

*5 अक्टूबर 2025 को भारत सरकार की टीम द्वारा किया गया था कोतवाली ज्वालापुर का निरीक्षण*

भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किए जाने वाले बेस्ट पुलिस स्टेशन की सूची में इस वर्ष उत्तराखंड में “कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार” का नाम शामिल किया गया है। यह चयन उत्तराखंड राज्य की पुलिस के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में कोतवाली ज्वालापुर के थाना प्रभारी को आगामी गणतंत्र दिवस समारोह, परेड ग्राउंड देहरादून में महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

 

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष पूरे भारतवर्ष के थानों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया जाता है जिसमें मनको के अनुसार बेस्ट पुलिस स्टेशन की जूरी सूची जारी की जाती है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग करने वाले पुलिस स्टेशनों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना होता है।

इस चयन प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण मानकों का मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम को प्रमुख आधार माना जाता है, जिसमें कुल अपराध दर में कमी, संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों का समयबद्ध खुलासा, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, विवेचनाधीन एवं पुराने लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण तथा समय से चार्जशीट दाखिल करना महत्वपूर्ण मानक होते हैं।

कानून-व्यवस्था प्रबंधन के अंतर्गत संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग, त्योहारों, मेलों, जुलूसों एवं आपात परिस्थितियों में सफल व्यवस्था तथा तनावपूर्ण स्थितियों पर त्वरित नियंत्रण की क्षमता का भी मूल्यांकन किया जाता है।

इसके अतिरिक्त, जनता से शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार, शिकायतों का समयबद्ध समाधान, जनसुनवाई व बीट पुलिसिंग के माध्यम से जनसंतोष सुनिश्चित करना चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।

महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं कमजोर वर्ग की सुरक्षा, साइबर एवं तकनीकी अपराधों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई, आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग एवं स्मार्ट पुलिसिंग पहल, थाना परिसर की स्वच्छता, प्रशासनिक दक्षता तथा मानवाधिकारों का सम्मान जैसे मानकों को भी समग्र रूप से परखा जाता है।

कोतवाली ज्वालापुर का यह राष्ट्रीय स्तर पर चयन हरिद्वार पुलिस की प्रतिबद्धता, कर्मठता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह उपलब्धि भविष्य में और बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *