जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार की गठित टीमों द्वारा जनपदभर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर लगातार कि जा रही है कार्रवाई

*कालातीत एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की निगरानी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोरों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया*

*खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जबकि एक खाद्य तेल का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया*

*हरिद्वार, सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग के अधिकारी ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं ड्रग इस्पेक्टर कि सयुक्त टीम द्वारा सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार स्थित मेडिकल स्टोर एवं खाद्य व्यवसाय का औचक निरीक्षण कर कालातीत खाद्य सामग्री एवं दवाइयों की जांच की गई।

उक्त अभियान के तहत लगभग 06 खाद्य प्रतिष्ठानों का एवं अन्य मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान किसी भी खाद्य व्यवसाय में कोई भी कालातीत खाद्य प्रदार्थ नहीं पाया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार में कैलाश चन्द्र टम्टा ने सुभाष नगर ज्वालापुर स्थित 01 प्रतिष्ठान से खाद्य तेल का एक नमूना जांच हेतु लिया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार कर्ताओं को कालातीत खाद्य सामग्री के पृथक भंडारण के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में उपयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, गढ़वाल मंडल राजेन्द्र सिंह रावत के निर्देशन में सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन एवं उनकी टीम द्वारा पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर से बहादराबाद तक कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का भी सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने तथा केवल ताजा एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री के निर्माण एवं विक्रय के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त उक्त अभियान दल में कांवड़ यात्रियों को साफ,स्वच्छ एव सुरक्षित भोजन एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु ललतारपुल,विष्णुघाट ,चंडी चौक आदि क्षेत्रों में भी स्थाई तथा अस्थाई खाद्य प्रतिष्ठानो का औचक निरीक्षण कर खाद्य कारोबारियों को साफ सफाई एवं स्वच्छता ,भोजन ढककर कर रखने एवं ताजा भोजन परोसने के निर्देश दिए गए।खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवानपुर पवन कुमार द्वारा कलियर से रुड़की तक कांवड़ यात्रा पर स्थित खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का निरक्षण कर ,जांच हेतु विभिन्न खाद्य प्रदार्थ के 03 नमूने लिए गए तथा l खाद्य कारोबारियों को साफ सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।   

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य एवं हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा आगे भी इस प्रकार के संयुक्त निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *