भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🌞 *~धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞
आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार

 

🌤️ *दिनांक – 14 जून 2023*
🌤️ *दिन – बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
🌤️ *मास – आषाढ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – एकादशी सुबह 08:48 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र – अश्विनी दोपहर 01:40 तक तत्पश्चात भरणी*
🌤️ *योग – अतिगण्ड 15 जून रात्रि 03:01 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर 12:39 से दोपहर 02:20 तक*
🌞 *सूर्योदय-05:17*
🌤️ *सूर्यास्त- 19:20*
👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – योगिनी एकादशी*
🔥 *विशेष – 💥 *हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

🌷 *योगिनी एकादशी* 🌷
➡️ *13 जून 2023 मंगलवार को सुबह 09:29 से 14 जून, बुधवार को सुबह 08:48 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष – 14 जून, बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।*
🙏🏻 *योगिनी एकादशी (महापापों को शांत कर महान पुण्य देनेवाला तथा 88000 ब्राह्मणों को भोजन कराने का फल देनेवाला व्रत)*
🙏🏻

🌷 *षडशीति संक्रान्ती* 🌷
👉 *15 जून 2023 गुरुवार को षडशीति संक्रान्ती है ।*
🙏 *पुण्यकाल : शाम 06:29 से सूर्यास्त तक… जप,तप,ध्यान और सेवा का पूण्य 86000 गुना है !!!*
🙏 *इस दिन करोड़ काम छोड़कर अधिक से अधिक समय जप – ध्यान, प्रार्थना में लगायें।*
🙏 *षडशीति संक्रांति में किये गए जप ध्यान का फल ८६००० गुना होता है – (पद्म पुराण )*

🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 15 जून, गुरुवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
“आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।

14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई शारीरिक कष्ट लेने लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ ठगी स्वभाव और परिचित लोगों से सावधान रहना होगा। आपके प्रभाव व प्रताप बढ़ने से आपको खुशी होगी। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपकी माताजी से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह की बहसबाजी हो सकती है। आप अपने कामों के प्रति सजग रहें, तभी वह पूरा हो सकेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी चुगली लगा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप अपने करीबियों से कोई उपलब्धि पाने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो वह आपको समस्या दे सकता है। आप अपने खानपान में सात्विक भोजन को रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। किसी काम में यदि लापरवाही की तो यह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। सामाजिक प्रयासों में आप अनुशासन रखेंगे और सबका साथ में सहयोग बनाए रखें। परिवार के सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करना है, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। जीवनशैली में सुधार आएगा। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे। आपका कोई विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेगा, जिनसे आपको बचने की कोशिश करनी होगी। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी तीसरे व्यक्ति के कारण से मनमुटाव हो सकता है। करीबियों के साथ आप कुछ आनंद भरे पल व्यतीत करेंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोग कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। समन्वय की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। बड़ों की सलाह पर चलने से आप किसी अच्छे काम की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी सूचना लेकर आ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें और आपके अंदर आज एक्सट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर-उधर लगाकर व्यर्थ ना करें। कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। पारिवारिक गतिविधियों में भी आप रुचि बनाए रखेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप संकीर्णता व स्वार्थ का त्याग करके आगे बढ़ेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए कुछ चुनौती से भरा रहने वाला है। आपको सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में नाकामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। यदि घर परिवार में आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आर्थिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपका मान सम्मान बढ़ने से आपको अहंकार नहीं दिखाना है। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको किसी के साथ कोई काम साझेदारी में करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है और आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी श्रेष्ठ कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर बेवजह कहासुनी हो सकती है। आप किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके जूनियर्स से कोई गलती हो सकती है। धन संबंधित मामलों में आप अत्यधिक मेहनत करके किसी काम में सफलता पा सकते हैं। माता जी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको धन संबंधित कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कारोबार कर रहे लोग कुछ नए लोगों से मिलकर प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलने से वह पूरे होंगे, लेकिन आप अपने खानपान में नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपकी किसी परिवार के सदस्यों को दी गई सलाह कारगर सिद्ध होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। परस्पर सहयोग बनाए रखेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप किसी लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तो वह पूरा अवश्य होगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है। आपको किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतनी होगी।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके मन में दान पुण्य के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और यदि आपको किसी से सलाह लेनी पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी नयी चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी जोखिम भरे काम को करने से बचें। कला कौशल में भी सुधार आएगा। बिजनेस कर रहे लोग आज उसमें कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। आपको आज किसी काम में ढील नहीं देनी है, नहीं तो वह लंबा लटक सकता है।

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
www.panitjiharidwarwale.com

 

जानिए अपना दैनिक राशिफल, पंचांग अपने जन्मदिन के अनुसार वर्षफल विद्वान पंडित नितिन शुक्ला जी से केवल आपके विश्वसनीय न्यूज पोर्टल

 

Newsok24.com पर, लिंक पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें 🙏

भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *