गणपति विसर्जन के बाद, गणपति सेवा संघ ने किया भोग भंडारे का आयोजन

भगवान गणेश की कृपा हमारे पूरे नगर वासियों पर बनी रहे- पंकज अरोड़ा।

पंचपुरी के राजा के सांकेतिक विसर्जन के बाद आज बृहस्पतिवार को गणपति सेवा संघ द्वारा बिल्केशवर स्थित संतोषी माता मंदिर में भोग प्रसाद, भंडारे का आयोजन किया गया।

गणपति विसर्जन के बाद, गणपति सेवा संघ ने किया भोग भंडारे का आयोजन
गणपति विसर्जन के बाद, गणपति सेवा संघ ने किया भोग भंडारे का आयोजन

पिछले 33वर्षों से हर वर्ष, ऋषिकुल विद्यापीठ मैदान में गणपति सेवा संघ द्वारा गणपति महोत्सव के आयोजन और सांकेतिक विसर्जन के बाद भोग प्रसाद भंडारे का आयोजन भी हर वर्ष किया जाता है।

गणपति विसर्जन के बाद, गणपति सेवा संघ ने किया भोग भंडारे का आयोजन
गणपति विसर्जन के बाद, गणपति सेवा संघ ने किया भोग भंडारे का आयोजन

गणपति सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष पंकज अरोडा ने कहा भगवान गणेश की कृपा हमारे पूरे नगर वासियों पर बनी रहे इसी उद्देश्य से हम बिना किसी आकांक्षा के पिछले 33 वर्षों से निरंतर ये आयोजन करते चले आ रहे हैं, जिसमें पूरे शहर का भरपूर सहयोग हमें उत्साहित करता है।

गणपति सेवा संघ अध्यक्ष राजीव पाराशर,ने कहा गणपति के आशीर्वाद से ही हम ये उत्सव पिछले तेतीस वर्षों से निरंतर करते चले आ रहे हैं उनका आशीर्वाद ही हमारा उद्देश्य है,जो हमें जनता के सहयोग स्वरुप मिल रहा है।

संघ के मिडिया प्रभारी विजय भंडारी ने उन तमाम लोगों, अतिथियों और कलाकारों तथा उनके अभिभावकों का आभार किया जो कार्यक्रम की शोभा बने।

इस अवसर पर हरिद्वार के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं और संघ के सदस्यों ने भगवान श्रीगणेश का भोग प्रसाद अनन्त चतुर्दशी पर ग्रहण किया, और संघ के पदाधिकारियों ने स्वंय भंडारे में भोग वितरण किया।

भोग प्रसाद भंडारे में संघ के पदाधिकारी, संस्थापक अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, अध्यक्ष ओमप्रकाश माटा गौड, दीपक ओबेरॉय, विजय भंडारी, हनी शर्मा ,संदीप अग्रवाल, नरेश अरोड़ा ,अनिल सिघंल,मनोज शुक्ला ,राजीव पराशर, कालू खन्ना ,संजना भाटिया ,रामदास जैन ,कीमती लाल,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *