हरिद्वार। परियोजना निदेशक, डी०आर०डी०ए० नलिनीत घिल्डियाल ने अवगत कराया है कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत -युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करवाने हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण योजना है।

बेरोजगार युवक प्रशिक्षण कार्य में जनपद को आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष युवाओं (युवक-युवतियों) का कौशल पंजीकरण तथा प्रशिक्षण हेतु चयन किया जाना है। प्रशिक्षण (Solar PV Installer, Sampling Tailor, Assistant Baking Technician, Ware House Associate, Commis, Retail Sales Executive, Guest Service Associate, General Duty Assistant, Emergency Care Assistant, Bartender, Fashion Designer) आदि अन्य ट्रेडों में प्रशिक्षण कराया जायेगा। उपरोक्तानुसार सामान्य, एस० सी० एस० टी०, अल्पसंख्यक लक्ष्यों एवं दिव्यांगजनों की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु निम्नानुसार एकदिवसीय कैम्प आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जो निम्नवत है

18 मार्च 2026 को रुड़की विकासखंड सभागार, , 19 मार्च 2026 को लक्सर विकासखंड सभागार, 23 मार्च 2026 को बहादराबाद विकासखंड सभागार, 24 मार्च 2026 को भगवानपुर एवं खानपुर विकासखंड तथा 25 मार्च 2026 को नारसन विकासखंड सभागार में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को व्यापक प्रचार प्रसार करने की अपेक्षा की गई है जिससे कि कैंप दिवस में अधिक से अधिक इच्छुक सामान्य, एस० सी० एस० टी०, अल्पसंख्यक एवं दिव्यांगजन युवक युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया जा सकें। बी०एम०एम०यू० के माध्यम से एस०एच०जी० सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के माध्यम से ग्रामीण युवक-युवतियों तक भी इसकी जानकारी पहुंचाने का कष्ट करें जिससे कि कैंप दिवस में अधिक से अधिक इच्छुक युवक-युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया जा सके।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *