जनपदवाशियो की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से तहसील भगवानपुर में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित किया गया तहसील दिवस।*

*तहसील दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से आये आमजन द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित 20 समस्याएं दर्ज करायी गई जिसमें से 9 समस्याओं का मौके पर किया गया निस्तारण।*

*शेष समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को किया गया प्रेषित।*

*तहसील भगवानपुर आगमन पर उप जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

*हरिद्वार ।  जनपदवाशियो की समस्या को त्वरित निराकरण करने के उदेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में तहसील भगवानपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आये क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित 20 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें से 9 समस्याओं का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तहसील दिवस में दर्ज करायी गई मुख्यत शिकायतों में अधिकतर भूमि विवाद, अतिक्रमण, जल भराव, गैस, आदि से सम्बन्धित समस्यायें दर्ज करायी गयी।

तहसील दिवस में ग्राम प्रधान दरियापुर दयालपुर ने अपने आवेदन पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि दरियापुर दयालपुर स्थिल रोडो वाले तालाब का पानी पूरे गांव में एकत्र होता है जिसके लिए उन्होंने जल निकासी निकासी के उचित प्रबन्धन की मांग की, निवासी ग्राम मानकपुर आदमपुर शादाब अहमद ने अपने पुत्र सूरज कुमार की शादी की व्यवस्था हेतु 12 घरेलु गैस सिलेण्डर दिलाये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया, निवासी बनवाला मजरा दौलतपुर हजरतपुर तहसील भगवानपुर भीम सिंह ने भूमि खाता संख्या 1002 खसरा संख्या 186 रकबई 0.1986है0 हेतु स्थित मौजा का पैमाईश करने की मांग की गयी , निवासी ग्राम तेज्जूपुर परगना व तहसील भगवानपुर रामानन्द ने प्रार्थीगण के नाम की भूमि स्थित मौजा तेज्जूपुर परगना व तहसील भगवानपुर जिला हरिद्वार की सजरे के अनुसार पैमाईश कर निशानदेही कराने हेतु आवेदन पत्र दिया, निवासी सरठेडी शाहजाहपुर मेधराज ने अवैध निमार्ण के ध्वस्त करना और गलत नक्से को एचआरडीए द्वारा निरस्त करने की मांग की गयी, निवासी ग्राम चुडियाला मोहनपुर परगना व तहसील भगवानपुर राजेन्द्र त्यागी ने ग्राम सम्पत्ति विवरण पर्ची में नाम सही कराने की मांग की गयी, निवासी ग्राम मजाहिदपुर सवीवाला पो. सिढारोढा भगवानपुर हरेन्द्र सिंह ने ग्राम मजाहिदपुर सवीवाला में बरसात में नदी द्वारा कटाव रोकने व बाँध लगाने की मांग की गयी, निवासी ग्राम बहेसालपुर हंसोवाला भगवानपुर कुरडी ने जमीन की पैमाइस कराने की मांग की गयी।

आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस में जो भी समस्याएं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई है उनका समयबृद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं ढिलाई नहीं बरतती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि जनपद वासियों की समस्याओं का तहसील दिवस के अवसर पर ही निराकरण किया जाए ताकि जनपदवासियों को अपनी समस्याओं को लेकर अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं पटवारी एवं लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए भूमि की पैमाइश की जाए पैमाइश करते हुए वस्तु स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो शिकायते संबंधित विभागों हस्तान्तरित की जा रही उन शिकायतो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एक सप्ताह के भीतर शिकायतो का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

तहसील दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक अभिनव चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, तहसीलदार भगवानपुर दयाराम सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्रामीण मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *