उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले के रूड़की विकासखंड के डेलना गाँव की श्रीमती मिंटोश देवी ने अपनी लगन और ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की सहायता से सुअर पालन के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। मिंटोश देवी वरदान सीएलएफ के नेहा स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। पहले वे छोटे स्तर पर सुअर पालन करती थीं, जिससे उनकी मासिक आय लगभग ₹5000-₹6000 थी। लेकिन वित्तीय संसाधनों की कमी और जगह की समस्या के कारण वे अपने व्यवसाय का विस्तार नहीं कर पा रही थीं। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता मिली, जिससे उनके व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन आया।

परियोजना के सहयोग से, मिंटोश देवी को ₹75,000 की सहायता राशि, ₹1,50,000 का बैंक लोन, और ₹75,000 की अपनी बचत का उपयोग करने का अवसर मिला। इस धनराशि का एक हिस्सा उन्होंने पास में जमीन खरीदने में लगाया, ताकि बड़े स्तर पर सुअर पालन किया जा सके। नए स्थान पर बेहतर सुविधाओं के साथ वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर उन्होंने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाई। इससे उनके व्यवसाय को विस्तार मिला और उनकी मासिक आय ₹12,000-₹15,000 तक पहुँच गई, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ हो गई।

यह सफलता सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि ग्रामीण आजीविका संवर्धन के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। परियोजना और प्रशासनिक मार्गदर्शन से न केवल मिंटोश देवी का व्यवसाय बढ़ा, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी इससे प्रेरणा मिली। यह पहल न केवल आजीविका के नए अवसर खोल रही है, बल्कि आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *