हरिद्वार।औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में आज हरिद्वार में भव्य फार्मा समिट एवं उद्यमी सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन लघु उद्योग भारती हरिद्वार एवं Amptech India के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से फार्मा मशीनरी और टेस्टिंग मशीनरी से जुड़े उद्योगपतियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की
समिट में लगभग 150 प्रदर्शकों ने अपनी अत्याधुनिक मशीनरी, उन्नत परीक्षण उपकरणों और नई तकनीकों का प्रदर्शन किया आयोजन स्थल पर दिनभर उद्योग जगत की हलचल देखने को मिली विभिन्न स्टॉलों पर नवीनतम तकनीकी समाधानों को लेकर उद्यमियों और निवेशकों के बीच गहन चर्चा होती रही
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी रहीं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड में फार्मा उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने स्थानीय उद्यमियों से गुणवत्ता, अनुसंधान और नवाचार को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथियों में प्रकाश चंद्र (राष्ट्रीय संगठन मंत्री, लघु उद्योग भारती) एवं डॉ. शैलेंद्र (प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तराखंड) उपस्थित रहे , वक्ताओं ने कहा कि फार्मा सेक्टर में तकनीकी उन्नयन और गुणवत्ता मानकों का पालन ही वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का मूल मंत्र है
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिष्ठित उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया सम्मान प्राप्त करने वाले उद्योगपतियों ने इस मंच को प्रेरणादायी बताते हुए इसे उद्योग जगत के लिए उपयोगी पहल करार दिया
यह फार्मा समिट तकनीकी आदान-प्रदान, नेटवर्किंग और नए व्यापारिक अवसरों की दिशा में एक प्रभावी मंच सिद्ध हो रहा है। हरिद्वार जैसे औद्योगिक शहर में इस प्रकार के आयोजन भविष्य में निवेश और रोजगार सृजन की संभावनाओं को और मजबूत करेंगे


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *