हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, सुरेंद्र भटेजा अध्यक्ष बने

व्यापारियों ने फूल माला पहन कर सभी पदाधिकारियों का किया स्वागत

 

हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के शुक्रवार 22 दिसंबर को हुए वार्षिक चुनावों में हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के संरक्षक मंडल द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारी का चुनाव किया गया ,जिसके अनुसार सुरेंद्र भटेजा को अध्यक्ष, शलभ गोयल, शशि मनचंदा, रूपेश गोयल को उपाध्यक्ष,संदीप वैष्णव को महासचिव, अतुल गोयल अभिषेक गुप्ता अभिषेक बटला सचिव,सुनील अरोड़ा को कोषाध्यक्ष, दीपक कंसल आय व्यय निरीक्षक, अभिषेक अग्रवाल, विपिन शर्मा इंद्रजीत को संगठन मंत्री, तरुण भाटिया निखिल गोयल अनिल ग्रोवर को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।

हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, सुरेंद्र भटेजा अध्यक्ष बने
हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, सुरेंद्र भटेजा अध्यक्ष बने
हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, सुरेंद्र भटेजा अध्यक्ष बने
हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, सुरेंद्र भटेजा अध्यक्ष बने

संरक्षक मंडल में राजकुमार अरोड़ा सुरेश साहनी मनोज अग्रवाल एवं कमल अरोड़ा ने सभी पदाधिकारी का फूल माला पहनकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी|

हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र बटेजा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, वे संगठन के हितों के लिए कार्य करेंगे उन्होंने कहा, डिस्ट्रीब्यूटर के हितों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा प्रत्येक संगठन एकता के बल पर ही चलता है एक जुट हो कर समस्याओं का निराकरण करने में सभी सहयोग करें उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार करें, मिलावटी उत्पादन से सावधान रहे|
सुरेंद्र भाटिया की नियुक्ति पर व्यापारियों में खुशी की लहर है व्यापारियों ने सुरेंद्र भाटिया की नियुक्ति का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *