
हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया जल भराव वाले इलाकों का निरीक्षण
Haridwar District Magistrate Dhiraj Singh Garbyal inspected waterlogged areas

अधिकारियों को तेजी से जल निकासी करने के दिये निर्देश
ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर भारी जल भराव
हरिद्वार 25 जून जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल प्रातः काल से ही हो रही बारिस पर निरंतर नजर रखे हुए थे l वे अधिकारियों से लगातार सम्पर्क बनाये हुए थे तथा दिशा निर्देश दे रहे थेl जैसे ही अधिकारियों ने उन्हें रानीपुर मोड, भगतसिंह चौक, बहादराबाद बाल्मिकी बस्ती. लाटोंवाली व कृष्णानगर कनखल, दीप पब्लिक स्कूल बहादराबाद के समीप,भारत माता मंदिर के पास रानीगली, हरिद्वार बस स्टैण्ड, मॉडल कॉलोनी में पानी घुसने के अलावा देवपुरा पुलिया के पास मकान की दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना उन्हें दी तो उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को तेजी से जल निकासी करने के निर्देश दिये तथा स्वयं जल भराव वाले इलाकों, नाले- नालियों आदि का निरीक्षण करते हुए ऋषिकुल देवपुरा पुलिया के पास क्षतिग्रस्त हुए मकान का जायजा लिया व क्षतिग्रस्त आवास को खाली कराने तथा प्रभावितों को मानक के अनुसार राहत राशि उपलब्ध कराने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये l
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी एल शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
देखें वीडियो 1.हरिद्वार
2.ऋषिकेश
