-शानदार सफलता- एसएसपी नवनीत सिंह की अनुभवी लीडरशिप की हो रही सराहना

-दो जोड़ी पिता-पुत्र को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर भेजा था जेल, लिया गया था कस्टडी रिमाण्ड

-अब पकड़े गए आरोपी ढाबे और कपड़ा व्यवसाय की आड़ में चला रहे थे नकली करेंसी

-सुखबीर बैंक फ्राड और जाली करेंसी मामले में जा चुका है जेल, सलाखों के पीछे हुई थी पवन से दोस्ती

-हरिद्वार से पंजाब तक की दौड़, कड़ी मशक्कत के बाद हरिद्वार पुलिस के हाथ लगी कामयाबी

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के अनुभवी नेतृत्व में फेक करेंसी गिरोह की तह तलाश रही हरिद्वार पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गैंग के मुख्य सरगना और उसके एक साथी को दबोचकर केवल प्रदेश ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर परिपक्वता, मेहनत और कामयाबी की नजीर पेश की है। हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि शिद्दत से की गई कोशिश कामयाबी के शिखर तक पहुंचकर ही मानती है। बीते दिनों ०६ जुलाई को सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार व संजीव कुमार के कब्जे से कुल 84500 रुपये नकली नोट बरामद कर उनके खिलाफ मु0अ0सं0-335/26 धारा 179,180,3(5) बीएनएस पंजीकृत किया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जिला कारागार में दाखिल किया गया था।

दिनांक 10.07.2026 को न्यायिक अभिरक्षा मे निरुद्ध टिंकू और सुमित को P.C.R. (Police custody remand) में लेकर पूछताछ में सामने आए तत्वों के आधार पर पुलिस टीम पंजाब पहुंची। टीम ने वहां पवन कुमार को कुल 5,000 रुपये के नकली नोट के साथ बापू दा ढाबा निकट मुद्दल बाईपास पठानकोट हाईवे से तथा सुखवीर सिंह को 1,00,000 रुपये नकली नोट तथा नकली नोट के कूटकरण हेतु प्रयुक्त एक प्रिन्टर व वरना कार के साथ गिरफ्तार किया गया।

पवन पेशे से ढाबा संचालक है जो ढाबे की आड मे नकली नोट का धन्धा करता था। अन्य आरोपी सुखबीर कपडो की व्यवसाय की आड मे नकली नोट का धन्धा करता था। इनके द्वारा असल 50,000 रुपये के बदले 1,00,000 नकली नोट देकर मुनाफा कमाया जाना प्रकाश मे आया। सुखबिर सिंह उपरोक्त पूर्व मे बैंक फ्राड के प्रकरण मे वर्ष 2020 मे तथा जाली करेंसी रखने के आरोप मे वर्ष 2024 मे थाना बटाला पंजाब से जेल जा चुका है। पवन कुमार वर्ष 2022 मे थाना बटाला से N.D.P.S. एक्ट मे जेल गया है।

जेल में दोनों की दोस्ती हुई और इन्होंने नकली नोट बनाकर मोटा मुनाफा कमाने की योजना बनाई। आरोपियों के शेष आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध मे जानकारी की जा रही है। दोनों को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी-
1- पवन कुमार पुत्र मोहिन्द्र कुमार निवासी ग्राम शिखर तहसील डेरा बाबा नानक थाना कोटली सूरत मल्ली जिला गुरदासपुर पंजाब उम्र 32 वर्ष।
2- सुखबिर सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी भटिक्के थाना तरशिक्का जिला अमृतसर पंजाब उम्र 52 वर्ष।

पुलिस टीम-
(1)प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा
(2)उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल
(3)हे0का0 संजय पाल
(4)हे0का0 सतीश नौटियाल
(5)कानि0 सुनील चौहान
(6)कानि0 अजीत तोमर


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *