हरिद्वार। आर्य वीर दल एवं आर्या वीरांगना दल प्रशिक्षण शिविर मे भाग ले रहे उत्तर भारत के विभिन्न जनपदों एवं शिक्षण संस्थानों के शिविरार्थियों को समाज का श्रेष्टतम नागरिक बनाने के दिशा मे कार्य कर रहे अति प्राचीन एवं वैदिक पृष्ठभूमि के अग्रणी शिक्षण संस्थान गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार द्वारा 13 जुलाई तक चलने वाले आवासीय प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन उपनयन संस्कार तथा बौद्विक सत्र एवं विद्वानों के व्याख्यानों के मध्यम से नैतिक एवं मूल्यपरक शिक्षा की जीवन मे उपयोगिता तथा सामाजिक बुराईयों को दूर करने की दिशा मे सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर मे 200- आर्य वीरों का उपनयन संस्कार 5-कुण्डीय यज्ञ के माध्यम से पूरे विधि-विधान से वैद्विक विद्वान प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार के मार्गदर्शन मे सम्पन्न हुआ। अपने दीक्षा उपदेश मे प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार ने उपनयन संस्कार के महत्व एवं सत्य, सदाचार, सेवा संयम तथा राष्ट्रभक्ति जैसे श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाने का आहवान किया। उन्होने चरित्र निर्माण को ही वास्तविक शिक्षा का आधार बताया तथा सुदृढ चरित्रवान व्यक्ति ही समाज तथा राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उपनयन संस्कार के उपरान्त सभी 200 आर्य वीर एवं आर्या वीरांगनाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार, नशा एवं दुर्व्यसनों से दूर रहने तथा शाकाहारी एवं सात्विक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
मुख्य वक्ता डॉ0 नरेन्द्र आर्य ने प्रशिक्षणार्थियों को बौद्विक प्रदान करते हुये कहा कि केवल धन अथवा शिक्षा प्राप्त कर लेना ही पर्याप्त नही है, चरित्र ही जीवन को सही दिशा एवं स्थायी सफलता प्रदान करता है। चरित्रवान व्यक्ति के चेहरे पर कान्ति, मन मे दृद्व संकल्प तथा आत्मा मे परम आनन्द होता है। प्रातःकालीन सत्र मे बौद्वक चरित्र निर्माण एवं कार्य कुशलता के सत्रों के उपरान्त सांयकालीन सत्र मे शारीरिक प्रमुख के निर्देशन मे आर्य वीरों एवं वीरांगाओं ने आत्म-रक्षा, जीवन की चुनौतियों से बाहर निकलने तथा प्रतिकूल अवस्थाओं मे सहयोगी एवं समाज का मार्गदर्शन करने मे सहायक क्रियाओं दण्ड संचालन, शस्त्र संचालन, शरीर के लिए आवश्यक एवं नियमित व्यायाम का अभ्यास किया। सभी सत्रों मे आर्य वीरों एवं वीरांगनाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों का संचालन डॉ0 संदीप वेदालंकार, डॉ0 अंकित कुमार, डॉ0 मनोज कुमार, सह-संचालन डॉ0 मयंक पोखरियाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भोजन एवं आवास व्यवस्था प्रमुख प्रो0 नितिन काम्बोज, डॉ0 आशीष धमान्दा, डॉ0 भारत वेदालंकार, डॉ0 कपिल देव शास्त्री, डॉ0 बबीता शर्मा, डॉ0 दीपिका, जनसम्पर्क अधिकारी डॉ0 शिवकुमार चौहान, प्रचार सह-प्रमुख कुलभूषण शर्मा एवं हेमन्त सिंह नेगी उपस्थित रहे। शिविर मे आर्य वीर दल के प्रशिक्षकों दिनेश वैदिक, बॉबी आर्य, धर्मवीर आर्य, दिनेश आर्य, मनप्रीत आर्य तथा इन्दर आर्य ने प्रशिक्षण प्रदान किया। आर्या वीरांगनाओं की प्रशिक्षिकाओं मे कोमल आर्या, राखी आर्या, पूजा आर्या एवं काजल आर्या ने आत्म रक्षा, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *