
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के नये उपाध्यक्ष ने कार्यभार संभाला
New Vice President of Haridwar Roorkee Development Authority took charge

हरिद्वार : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के नये उपाध्यक्ष आईएएस अधिकारी अंशुल सिंह ने अपना पद भार ग्रहण करने से पहले आज शनिवार को हरकी पौडी पर माँ गंगा का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
गंगा पूजन के बाद उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण अंशुल सिंह ने अपना पद भार ग्रहण किया।

नये उपाध्यक्ष अंशुल सिंह का हरिद्वार- रूडकी विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुँचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया l
इस अवसर पर सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे l
