कुंभ मेला 2027

आईजी (कुंभ मेला 2027) योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सीसीआर हरिद्वार में गोष्ठी आयोजित

कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति के अध्यक्ष एसएसपी नवनीत सिंह सहित अन्य सदस्य हुए सम्मिलित

अखाड़ा परिषद, होटल एसोसिएशन, साधू समाज, टैक्सी चालक संघ आदि द्वारा भी किया गया प्रतिभाग

आगामी कुंभ मेला 2027 के दौरान यातायात प्लान को लेकर उपसमिति के सदस्यों से मांगे गए सुझाव

श्रद्धालुओं एवं साधु समाज की संख्या का मुल्यांकन कर किया जा रहा है यातायात प्लान तैयार

प्राप्त अच्छे सुझाव/ सुधार के बिन्दुओं के आधार पर कार्ययोजना में किया जाएगा जरुरी बदलाव

आज मेला भवन सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आईजी कुंभ मेला 2027 की जिम्मेदारी सम्हाल रहे श्री योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा गठित कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति के अध्यक्ष एसएसपी नवनीत सिंह व उपसमिति के अन्य सदस्यों की बैठक आयोजित की गई जिसमें श्री योगेन्द्र सिंह रावत व श्री नवनीत सिंह द्वारा सदस्यों से कुंभ मेले के दौरान वाहनों एवं यात्रियों के आवागमन के लिए तैयार किए गए यातायात प्लान को लेकर आवश्यक सुझाव मांगे गए।

इस दौरान एसपी ट्रैफिक/क्राईम निशा यादव द्वारा अब तक यातायात प्रबंधन हेतु तैयार किए गए प्लान की क्रमवार जानकारी उपसमिति के समक्ष साझा की गई तथा एसपी सिटी अभय सिंह द्वारा सदस्यों के मन में उठ रहे विभिन्न सवालों का जवाब दिया गया।

अपने संबोधन के दौरान श्री योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा सदस्यों को ये भरोसा दिलाया गया कि प्लान तैयार करते वक्त श्रद्धालुओं, होटल व्यवसायियों, टैक्सी/टेंपो/रिक्शा युनियन, अखाड़ा परिषद, साधू समाज सहित कुंभ मेले से जुड़े सभी हितधारकों के हितों का ख्याल रखा जाएगा।

एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सभी से आपेक्षित सहयोग की कामना करते हुए कहा कि भीड़ के मुताबिक ही अलग-अलग प्लान तैयार व एक्टिवेट किए जाएंगे। ऐसे में आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी का आपसी समन्वय नितांत आवश्यक है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *