पिथौरागढ़।मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा ने बताया है कि आईटीबीपी और क्षेत्रीय पशुपालकों को सहयोग प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल जिला प्रशासन एवं आईटीबीपी में मध्य शुरू की गयी है। इस योजना के अर्न्तगत पिथौरागढ़ जिले में आईटीबीपी को ताजा, उच्च गुणवत्ता वाली पोल्ट्री एवं MOH (goat meat or sheep meat) की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इस योजना में सहकारी समितियां और किसान उत्पादक संगठन आईटीबीपी को खाद्य पदार्थ की आपूर्ति में शामिल है।   उन्होंने बताया कि योजना के मुख्य बिन्दुओं के तहत स्थानीय रोजगार में वृद्धि कर इस योजना से सैकड़ों किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। भविष्य में प्रत्येक भेड़/बकरी पालकों को योजना से लाभान्वित होने का अवसर प्राप्त होगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आईटीबीपी के दुरुस्त पोस्ट में तैनात जवानों को पौष्टिक एवं समय पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है और

क्षेत्रीय पशुपालकों को उनके उत्पादो के लिए स्थाई बाजार उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है।

पशु चिकित्साधिकारी कहते है कि इस योजना के तहत स्वास्थ्य एवं गुणवत्ता परीक्षण करके समयबद्ध आपूर्ति श्रृंखला स्थापित कर आईटीबीपी को ताजा उत्पाद पहुँचाना है। आईटीबीपी को उच्च गुणवत्ता का ताजा एवं समय पर खाद्य पदार्थ मिल रहा है। स्थानीय पशुपालकों को अपने उत्पादों के लिए स्थायी बाजार उपलब्ध हो रहा है। दोनों पक्षों के बीच विश्वास एवं सहयोग बड़ रहा है। यह पहल आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी समर्थन प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत रोजगार के माध्यमों में वृद्धि हो रही है जिसके फलस्वरूप ग्रामीण पलायन को रोकने में यह योजना सहायक है। उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ की आपूर्ति उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाली जाने वाली भेड़ व बकरियों को हरा चारा उपलब्ध होता है और कोई भी रासायनिक आहार नही दिया जाता है, जिससे जैविक मीट की आपूर्ति की जाती है। यह योजना ना केवल आईटीबीपी जवानो के स्वास्थ्य और संतुष्टि को सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि क्षेत्रीय पशुपालकों के लिए भी एक आर्थिक संबल बन रही है। भविष्य में मांग बढ़ने से पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी। इस पहल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भविष्य में विस्तार करने की योजना बनायी जा रही है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *