रुद्रप्रयाग
मानसून सीजन के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सेक्टर अधिकारियों को दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने की तैयारी, आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु विभिन्न यात्रा सेक्टरों में तैनात किए जाने वाले सेक्टर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मानसून अवधि के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, घोड़ा-खच्चर संचालन, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा मंदिर दर्शन व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखना रहा।

बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पुलिस विभाग, जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा सेक्टर अधिकारियों को उनके दायित्वों एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य संपादित करने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी बनाए रखने के लिए अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मानसून काल में भूस्खलन एवं पत्थर गिरने की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। ऐसे जोखिम वाले क्षेत्रों में संचालित दुकानों एवं अस्थायी प्रतिष्ठानों को आवश्यकतानुसार हटाने तथा सुरक्षा संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं के त्वरित रेस्क्यू एवं आवश्यकता पड़ने पर हेली रेस्क्यू सहित अन्य राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट सभी विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करें।

उन्होंने यात्रा मार्ग पर बिना पंजीकरण अथवा अवैध रूप से संचालित घोड़ा-खच्चरों के विरुद्ध नियमित जांच अभियान चलाने, चालान करने तथा उनकी काठी जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अनाधिकृत डेरों एवं अतिक्रमण को हटाने के लिए समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा।

जिलाधिकारी ने सार्वजनिक शौचालयों की नियमित निगरानी, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी मूलभूत सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा के दृष्टिगत दुकानों में एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने, नियमित जांच अभियान चलाने तथा दुकानों में रेट लिस्ट प्रदर्शित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा सभी संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *