टिहरी गढ़वाल
चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए टिहरी में सघन चेकिंग अभियान, 22 वाहनों के चालान
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार, परिवहन विभाग द्वारा जनपद में चारधाम यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज टिहरी-चम्बा एनएच-34 पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड, ओवरस्पीड, एचएसआरपी एवं बिना लाइसेंस संचालित पाए गए कुल 22 वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए, जबकि 04 वाहनों को सीज (बंद) किया गया।

इस दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येंद्र राज के निर्देशन में सहायक परिवहन निरीक्षक अर्जुन सिंह, आरक्षी विपिन एवं होमगार्ड सुशील उपस्थित रहे।