Skip to content
संगठन के हरिद्वार जिलाध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक आदेश त्यागी ने बताया देश के अलग अलग प्रांतों से आ रहे करीब 200 पत्रकार प्रतिनिधियों के ठहरने खाने व हरिद्वार भ्रमण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया हरिद्वार इकाई को दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की जिम्मेदारी मिलना हमारे लिए गौरव की बात है। अधिवेशन को सफल और यादगार बनाने के लिए संगठन के सभी सदस्यों की ज़िम्मेदारी तय की गई है। संयोजक रामचंद्र कन्नौजिया एवं धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि पत्रकारों का यह महाकुम्भ पत्रकार जगत में नया सन्देश लेकर जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्मदत्त शर्मा, महामंत्री डॉ. शिवा अग्रवाल, सुनील पाल, विकास झा, नरेश गुप्ता, राव रियासत पुंडीर, मनोज खन्ना, बालकृष्ण शास्त्री, काशीराम सैनी, प्रतिभा वर्मा, संतोष कुमार, शिव कुमार शर्मा, सुरेंद्र बोकाड़िया, नितिन सिंह राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।