oplus_0

Journalists were honoured,आईसना के बैनर तले पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान,दो वरिष्ठतम पत्रकारों को पत्रकार रत्न उपाधि से किया विभूषित 

Journalists were honoured, on Journalism Day under the banner of AISNA, two senior journalists were honoured with the title of Journalist Ratna.

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत डॉक्टर रवींद्र पुरी महाराज ने किया पत्रकारों का सम्मान।

 

सवाल पूछना मत छोड़िए, सत्ता से, सिस्टम से, और हमसे भी। क्योंकि जब तक आप सवाल पूछेंगे, तब तक लोकतंत्र जिंदा रहेगा। आप नेता बनाते हैं, आप नेता गिराते हैं। आपकी एक खबर व्यवस्था बदलने की ताकत रखती है -शशि शर्मा प्रदेश अध्यक्ष 

Journalists were honoured,देहरादून। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन (आईसना) के तत्वावधान में एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दो वरिष्ठतम पत्रकारों को पत्रकार रत्न उपाधि से सम्मानित किया गया।

oplus_0

oplus_0
oplus_2


सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट श्री महंत डॉक्टर रविंद्र पुरी जी महाराज ने हरिद्वार से पिछले 64 वर्षों से छप रहे साप्ताहिक लोकार्थ के संपादक स्वर्गीय शोभानाथ जी के सुपुत्र ललितेंन्द्र नाथ को और अपने प्रकाशन के पचासवें वर्ष में चल रहे मुक्तिमोद के सम्पादक गुलशन नैय्यर को पत्रकारिता रत्न उपाधि युक्त अभिनंदन पत्र, पटका रुद्राक्ष माला और मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री महंत डॉक्टर रविंद्र पुरी ने कहा संत समाज और पत्रकार बंधुओं,आज पत्रकारिता दिवस पर आप सब को बहुत शुभकामनाएं,पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और संत समाज का भी सजग प्रहरी रहा है, लेकिन आज सोशल मीडिया डराने वाली नीति पर काम कर रहा है जो कष्ट दायक है।
आपकी लेखनी सत्य, धर्म और राष्ट्रहित की रक्षा का माध्यम बने, खबरें निष्पक्ष हों, और समाज को जागरूक करने तथा समाज को जोड़ने वाली हों, तोड़ने वाली नहीं चाहिए।
उन्होंने आइसना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह टोनी का भी सम्मान करते हुए सिख धर्म के बलिदानों और कृतित्व को स्मरण किया।
आइसना की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षा श्रीमती शशि शर्मा के लम्बे और श्रेष्ठ पत्रकारिता काल का स्मरण करते हुए उन्हें एक जुझारू और सच्चे अर्थों में पत्रकार कहा उन्हें कहा मैं श्रीमती शर्मा की पत्रकारिता से लम्बे समय से परिचित और प्रभावित हूं।
महंत डॉक्टर रविंद्र पुरी महाराज ने आईसना के प्रदेश महामंत्री सोमपाल सिंह के आइसना के प्रति समर्पित भाव की प्रशंसा की , उन्होंने कहा संतों का आशीर्वाद सदा आपके साथ है आप सत्य के मार्ग पर निर्भय होकर चलें।

oplus_0
oplus_0

oplus_0
oplus_0
oplus_2

डाक्टर रविंद्र पुरी जी महाराज के सम्बोधन से पहले आइसना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षा,महामंत्री द्वारा अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आइसना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरदीप सिंह टोनी ने आइसना के पत्रकार हितों में किये जा रहे कार्यों और संगठन की विश्वसनीयता पर प्रकाश डालते हुए कहा संगठन के दो सदस्य पीसीआई में और दो सदस्य उत्तराखंड सरकार की समितियों में नामित होना कोई साधारण बात नहीं है।
कार्यक्रम में उपस्थित राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व छात्र नेता विवेकानंद खंडूरी ने पत्रकारों की समस्याओं और हालात पर चर्चा की।
वरिष्ठ पत्रकार बीडी शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, उसके विकास और वर्तमान समय पर चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षा श्रीमती शशि शर्मा ने की अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा पत्रकारिता का दो सौ वर्षो का मिशन से होकर प्रोफेशन तक पहुंचा सफर एक लम्बा इतिहास है, पिछले कुछ समय से महसूस कर रही हूं कि पत्रकारों का अपनी कलम पर भरोसा कम होता जा रहा है, कभी कभी तो ऐसा लगने लगता है शायद हम पत्रकारिता की अंतिम सोपान है।

और शायद इसका कारण है, आज के डिजिटल मिडिया के दौर में, फेक न्यूज, TRP की होड़ और व्यवसायिक दबाव ।

ऐसे में आपकी भूमिका और कठिन हो जाती है। भले ही चुनौतियां बड़ी हों मैं सभी पत्रकार साथियों से आग्रह करती हूँ कि सवाल पूछना मत छोड़िए, सत्ता से, सिस्टम से, और हमसे भी। क्योंकि जब तक आप सवाल पूछेंगे, तब तक लोकतंत्र जिंदा रहेगा। आप नेता बनाते हैं, आप नेता गिराते हैं। आपकी एक खबर सरकारें हिला देती है
मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं आइसना के महामंत्री सोमपाल सिंह ने किया श्री महंत डॉक्टर रविंद्र पुरी जी महाराज ने संगठन से जुड़े लगभग पचास पत्रकारों को मां मनसा देवी की चुनरी, और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया उन्होंने कहा मैं आज इस कार्यक्रम में आ कर अभिभूत हूं।

कार्यक्रम में (आईसना) की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड संरक्षक गुरदीप सिंह टोनी, प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह विवेकानंद खंडूरी पूर्व राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी, कोषाध्यक्ष धीरजपाल सिंह, , सहसचिव अफरोज खान, संगठन मंत्री चंद्र राम राजगुरु,सहसंयोजक- कुमाऊं , बसंत पंत, पूनम आर्य, अशोक रावत, नीरज पाल, अनूप डौंढियाल आयुषी थलवाल, प्रज्ञा सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुशील त्यागी, बीडी शर्मा, दीप मैठानी, मंगेश कुमार, जुगनू खान, श्रीमती मीनू लता गुप्ता, सलीम खान, बाबू हसन, आरव सिंह, राजेश कुमार, अनिल आनंद, संजीव सूद, देवेंद्र रावत, शोभाराम, आदि बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उत्तराखंड प्रदेश के कुमाऊं व गढ़वाल मंडल से आए वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया तथा हिंदी पत्रकारिता के उत्थान और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों से आए वरिष्ठ पत्रकारों को श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सम्मान यात्रा और चुनरी पटका ओढ़ाकर कर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया ।
पूरे कार्यक्रम का सुंदर संचालन वरिष्ठ पत्रकार “कब जागोगे” के सम्पादक मदन उपाध्याय ने किया।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *