कनखल दक्ष रोड व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।

आज कनखल शहर व्यापार मंडल द्वारा अपने संघटन विस्तार के संदर्भ में दक्ष रोड व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस नई कार्यकारिणी के गठन से पूर्व सभी दायित्वाधिकारीयों के चयन के लिए दक्ष रोड व्यापार मंडल के समस्त व्यापारियों के मध्य सर्वसहमति बनाकर उपरोक्त व्यापारियों को दायित्व पर घोषित किया।

कनखल दक्ष रोड व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।
कनखल दक्ष रोड व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।

दायित्व की घोषणा निम्न प्रकार से है दक्ष रोड व्यापार मंडल कार्यकारिणी के अध्यक्ष के रूप में दीपेन्द्र शास्त्री, महामंत्री, मृत्युंजय शिवपुरी एवं कोषाध्यक्ष के लिए विजय अरोड़ा को,कमल कपूर सचिव संजय गुप्ता उपाध्यक्ष,अमन गुप्ता सचिव,वासु अग्रवाल सचिव,शुभम गुप्ता सचिव,निर्वाचित घोषित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज द्वारा की गई संचालन शहर महामंत्री हिमांशु राजपूत द्वारा किया गया ।

बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने कहा व्यापारियों की हितों की रक्षा हेतु व्यापार मंडल का गठन किया जाता है किसी भी प्रकार की समस्या आने पर व्यापारी एकजुट होकर उक्त समस्या के समाधान का प्रयत्न करते हैं उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की, बैठक को संबोधित करते हुए प्रथम निर्वाचित हरिद्वार शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने व्यापारीयों को एकजुट रहने का संदेश दिया एवं साथ ही साथ सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा केवल अपने चुने प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ही प्रतिष्ठान पर आने देने एवं जांच कराने का सुझाव दिया।

आज की बैठक में शहर उपाध्यक्ष गुरुदत्त शर्मा,कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, उपेन्द्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी रजनीश एवं शहर व्यापार मंडल की समस्त इकाइयों से उनके अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष एवं अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *