Kanwadias should stay away, कांवड़िए वाद विवाद से दूर रह कर, सच्ची श्रद्धा से मनोरथ स्थान को जल ले जायें, गंगा जल कभी खंडित नहीं होता- रविन्द्र पुरी अध्यक्ष अखाड़ा परिषद

Kanwadias should stay away, from debate and controversy and take water to the desired place with true devotion, Ganga water never gets spoiled – Ravindra Puri, President, Akhara Parishad

10-10 गैलन जल ले जाना सेहत के लिए ख़तरनाक, स्वस्थ रहेंगे तो पूजा कर सकेंगे – अध्यक्ष अखाड़ा परिषद

गंगा जल किसी के छू लेने से अपवित्र नहीं होता क्योंकि गंगा मईया तो भव तारिणी है पापनाशिनी है, इसलिए स्नेह और भक्ति के साथ शुद्ध मन से अपने मनोरथ स्थान को जल लेकर जायें, हरिद्वार से हम तमाम साधू-संत समस्त कांवड़ियों की मनोकामनाऐं पूर्ण होने का आशीर्वाद देते हैं।

Kanwadias should stay away, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने कांवड़ियों के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कांवड़ियों को संदेश देते हुए कहा कांवडिये भगवान शंकर की गण हैं भगवान शंकर के दूत हैं, मैं कहना चाहता हूं कि कांवडिये भगवान शंकर का स्वरूप है, इसलिए उन्हें ये भी कहना चाहूंगा, आप सब कांवड़ियों को वाद विवाद से दूर रहना चाहिए आपको झगड़ा नहीं करना चाहिए ।

Kanwadias should stay away, कांवड़िए वाद विवाद से दूर रह कर, सच्ची श्रद्धा से मनोरथ स्थान को जल ले जायें, गंगा जल कभी खंडित नहीं होता- रविन्द्र पुरी अध्यक्ष अखाड़ा परिषद
oplus_2

उन्होंने कहा भगवान शंकर एक लोटे जल से ही संतुष्ट हो जाते हैं तृप्त हो जाते हैं, उन्होंने भारी भरकम मटके भरके ले जाने वाले कांवडियों को सचेत करते हुए कहा मैं 10-10 मटके लेकर चलना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है, जरा सोचिए इतने भारी मटके ले जाने से आपकी कमर का क्या होगा, आपकी गर्दन का क्या होगा, कंधों का, टांगों का, घुटनों का क्या होगा।

मैं कहना चाहता हूं अगर आप स्वस्थ हैं तो आप भगवान की पूजा कर सकते हैं अन्यथा शरीर के अंग ही निष्क्रिय हो गए तो आप क्या करेंगे उन्होंने बलपूर्वक कहा मैं कहना चाहता हूं भगवान शंकर की पूजा के लिए एक लोटा जल ही बहुत है उतना जल ले जाइए जितना उचित है 10-10 गैलन कई कई लोट ले जाना अच्छा नहीं, पवित्र मन से भगवान शंकर की पूजा करें यह मात्र एक लोटा जल आपकी हर मुराद पूरी करने के लिए काफी है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने कांवड़ खंडित होने की बात को लेकर उन्होंने कहा गंगा हमारी मां है, और गंगा कभी खंडित नहीं होती छूने से तो कतई नहीं, हां पूरी कांवड टूट जाये जल बिखर जाये तो खंडित कहा जा सकता है, लेकिन गंगा जल किसी के छू लेने से अपवित्र नहीं होता क्योंकि गंगा मईया तो भव तारिणी है पापनाशिनी है, इसलिए स्नेह और भक्ति के साथ शुद्ध मन से अपने मनोरथ स्थान को जल लेकर जायें, हरिद्वार से हम तमाम साधू-संत समस्त कांवड़ियों की मनोकामनाऐं पूर्ण होने का आशीर्वाद देते हैं।

आज हरिद्वार में ऊं घाट पर आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कांवड़ियों के पगपखावन कार्यक्रम में शिरकत करने जाते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने Newsok24.comसे बातचीत करते हुए ये बात कही। देखें वीडियो 👇🏻 श्रीमहंत रविन्द्र पुरी अध्यक्ष अखाड़ा परिषद ने क्या कहा

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

One thought on “Kanwadias should stay away, कांवड़िए वाद विवाद से दूर रह कर, सच्ची श्रद्धा से मनोरथ स्थान को जल ले जायें, गंगा जल कभी खंडित नहीं होता- रविन्द्र पुरी अध्यक्ष अखाड़ा परिषद”
  1. Bahut acchi question aapane put up Karen aur bahut acche answer Maharaj ji ne diye aise gyanpur k chijon ke liye aapka बहुत बहुत dhanyvad🙏🙏🙏💕💕

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *