Kanwar Yatra 2026, कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारी शुरु, जिलाधिकारी ने किया निर्माण कार्यों का निरिक्षण।
Kanwar Yatra 2026, Preparations for Kanwar Yatra 2026 begin, District Magistrate inspects construction works.
30जुलाई से 11अगस्त तक चलेगा श्रावणी कांवड़ मेला।
निर्माण कार्यों को विद्युत गति से पूरा करने को, अतिरिक्त लेबर लगाने के आदेश
Kanwar Yatra 2026, इस वर्ष 30 जुलाई से शुरु होने वाली कांवड़ यात्रा 2026 के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
तैयारीयों को लेकर आज हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिलोक तिराहा ज्वालापुर, बहादराबाद टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के
निर्देश दिए
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कार्यदायी संस्था एवं कॉन्ट्रैक्टरों को स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही जो भी निर्माण कार्य तत्परता से किए जा सकते हैं, उनको त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कांवड़ यात्रा से पहले यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जो भी निर्माण सामग्री एवं सड़क किनारे जो भी मलबा पड़ा है, उसे त्वरित गति से हटाया जाए, कार्यों को त्वरित गति से कराने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए तथा रात्रि के समय किये जा सकने वाले कार्यों को रात्रि में ही कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई संतोष कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी सुमित कुमार, राजकुमार पांडे, इंजीनियर उत्तम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे