Oplus_16908288

50-bed hospita at Kedarnath, केदारनाथ धाम में 8 मई को विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसाइटी के 50 बैड वाले अस्पताल का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री

50-bed hospita at Kedarnath, Chief Minister will inaugurate the 50-bed hospital of Vivekananda Health Mission Society at Kedarnath Dham on May 8.

स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित अस्पताल में सभी जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

50-bed hospita at Kedarnath, केदारनाथ धाम में स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा 50 बैड के एक चिकित्सालय का उद्घाटन 8 मई को सुबह 10 बजे किया जाएगा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी,संरक्षक दिनेश चन्द्र भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता द हंस फाउंडेशन की मंगला माता जी और भोले महाराज करेंगे।
पचास बैड वाले इस अस्पताल में वाह्य रोगी विभाग, आपातकालीन सुविधाएं, आईसीयू, एक्स-रे ईसीजी,वैंटिलेटर आदि अति आवश्यक सुविधाएं यात्रियों को चिकित्सा सहायता सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस बात की जानकारी देते हुए हरिद्वार में विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसाइटी के प्रमुख अंग डॉक्टर संजय शाह ने कहा इस अस्पताल के खुलने से केदारनाथ धाम के दुर्गम इलाकों में यात्रियों को बड़ी सौगात और राहत मिलेगी।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *