मानसून के दौरान संभावित आपदाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए 02 जुलाई को होगा मॉक ड्रिल

जनपद के पांच स्थानों पर किया जाएगा व्यापक मॉक अभ्यास

हरिद्वार,   मानसून के दौरान संभावित आपदाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के तत्वावधान में मंगलवार को टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस अभ्यास में आपदा नियंत्रण कक्ष, हरिद्वार से संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सचिव, आपदा प्रबंधन विनोद सुमन ने कहा कि मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए 02 जुलाई 2026 को पूरे प्रदेश में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जनपदों में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने की रणनीति, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा 02 जुलाई को प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 02 जुलाई को आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद में यह अभ्यास हर की पैड़ी, ग्राम श्यामपुर, भीमगोड़ा रेलवे टनल, गंगदासपुर (लक्सर) तथा ग्राम शिवपुरी (लक्सर) सहित पांच स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए टास्क फोर्स की तैनाती कर दी गई है तथा उपलब्ध संसाधनों एवं संबंधित संस्थानों का विवरण भी तैयार कर लिया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 02 जुलाई को आयोजित होने वाले मॉक ड्रिल के लिए सभी अधिकारी अपने से संबंधित तैयारियों पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करे।
टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान जिला अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रीमती नलिनी ध्यानी, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी (पीआरडी) मुकेश भट्ट सहित सड़क, विद्युत, पेयजल, खाद्यान्न, परिवहन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *