आगामी 02 जुलाई को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मानसून मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा हेतु वर्चुअल बैठक आयोजित
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आगामी 02 जुलाई को प्रदेश के सभी जनपदों में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य मानसून के दौरान विभिन्न विभागों एवं जनपदों की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता, समन्वय, राहत एवं बचाव तंत्र तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारियों का परीक्षण करना है।

इसी क्रम में आज मंगलवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन ने सभी जनपदों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक के दौरान सचिव विनोद कुमार सुमन ने निर्देशित किया कि मॉक ड्रिल का आयोजन वास्तविक आपदा की परिस्थितियों के अनुरूप किया जाए, जिससे विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान, संसाधनों की उपलब्धता, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की प्रभावशीलता का समुचित परीक्षण किया जा सके।
बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों द्वारा लगभग 03-03 मिनट की पावर प्वाइंट प्रस्तुति (PPT) के माध्यम से अपने-अपने जनपदों में मॉक ड्रिल की तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की गई।
जनपद ऊधम सिंह नगर की ओर से अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा द्वारा मॉक ड्रिल की तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में मॉक ड्रिल हेतु 05 स्थलों का चयन किया गया है, जिनमें काशीपुर, स्थित 20 नंबर पावर हाउस क्षतिग्रस्त बाजपुर लेबरा पुल के क्षतिग्रस्त होने, रुद्रपुर मार्ग पर वृक्ष गिरने से मार्ग अवरुद्ध सितारगंज के बमनपुरी पुल के तटबंध के टूटने तथा खटीमा स्थित गौशाला क्षेत्र में जलभराव जैसी संभावित आपदा परिस्थितियों पर आधारित परिदृश्य तैयार किए गए हैं। इन परिदृश्यों के अनुरूप संबंधित विभागों की भूमिका, त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा। प्रस्तुतीकरण में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, उपलब्ध संसाधनों, संभावित आपदा परिदृश्यों एवं राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में जनपद स्तर पर गठित इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही तहसील स्तर के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), पुलिस, पैरामिलिट्री बल तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की मॉक ड्रिल में तैनाती, उनकी भूमिका एवं कार्यक्षेत्र के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक के अंत में आगामी 02 जुलाई को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास के सफल संचालन हेतु सभी अधिकारियों एवं विभागों को शुभकामनाएं दी। यह भी अवगत कराया गया कि मॉक ड्रिल का प्रस्तुतीकरण शासन स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक में जनपद स्तर से अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी,प्रभारी अधिकारी गौरव पाण्डेय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधीक्षण अभियंता लो नि वि अनिल पांगती,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *