Oplus_131072

Nanda Sunanda Mahotsav, नंदा सुनंदा महोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअली सम्बोधित,दी शुभकामनाएं।

Nanda Sunanda Mahotsav, Chief Minister Dhami addressed the Nanda Sunanda Mahotsav virtually and extended his best wishes.

Nanda Sunanda Mahotsav,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में माँ नन्दा-सुनंदा महोत्सव-2024 के शुभांरभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

Nanda Sunanda Mahotsav, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को नन्दा महोत्सव-2024 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ नन्दा-सुनंदा सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों की मनोकामनाओं को पूर्ण करें तथा सदैव अपनी कृपा बनाये रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक मेले हमें हमारी संस्कृति के साथ जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के पौराणिक मेलों का संरक्षण करते हुए नए आयामों को जोड़कर भव्यता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए विकास कर रही है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ की भूमि पर कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्यरत है, Nanda Sunanda Mahotsav,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *