उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित, सपा नेता अखिलेश यादव कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने शोक संदेश जारी किये।

 

लेखक एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अशोक शर्मा ने भी जताया शोक।

उत्तराखंड नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट ने अयोध्‍या से प्रकाशित हिंदी दैनिक जनमोर्चा के प्रधान संपादक शीतला सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एक शोक प्रस्तावना पारित कर शोक व्यक्त किया।

नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद भट्ट, प्रदेश महामंत्री संदीप मेहता तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा ने गंगा मईया से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

वरिष्ठ पत्रकार शीतला सिंह का मंगलवार को लखनऊ के जिला अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दैनिक समाचार पत्र जनमोर्चा, के प्रधान संपादक शीतला सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

लखनऊ में जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री ने शीतला सिंह कीआत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

शीतला सिंह ने आज दोपहर करीब ढाई बजे अंतिम सांस ली। वे उत्तर प्रदेश सरकार के ‘यश भारती’ समेत अनेक सम्मान व पुरस्कारों से सम्मानित थे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शीतला सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है, ‘‘दैनिक समाचार पत्र जनमोर्चा के प्रधान संपादक श्री शीतला सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘जनमोर्चा’ अखबार के प्रधान संपादक श्री शीतला सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

शीतला सिंह जी हिंदी पत्रकारिता के ऐसे मजबूत स्तंभ थे जिन्होंने हमेशा लोकतंत्र एवं जनहित को सर्वोपरि रखा और कभी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया। उनके जाने से पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाऐं है।

भारतीय प्रेस परिषद (प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, पीसीआई) के तीन बार सदस्य और रहे और अखिल भारतीय भाषा समाचार पत्र संघ और हिंदी समाचार पत्र सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

शीतला सिंह जी के देहावसान का समाचार मुझे वरिष्ठ लेखक, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में वरिष्ठ अधिकारी, उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे डाक्टर अशोक शर्मा जी ने फोन पर दी बेहद दुखी अनुभव कर रही हूं। मेरे पत्रकारिता सफर में मुझे सबसे पहली सरकारी मान्यता देने वाली समिति में तत्समय शीतला सिंह जी,  द हिंदू से जेपी शुक्ला जी और अशोक शर्मा जी तत्कालीन डिप्टी डायरेक्टर सूचना मेरठ परिक्षेत्र थे शीतला सिंह जी ने मेरी प्रेस मान्यता को सहर्ष स्वीकारा था। जबकि एक अन्य मुझे उनके  निधन की सूचना ने बहुत विचलित किया गंगा मईया उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को सहन शक्ति दें।

अशोक शर्मा जी ने भी शीतला सिंह जी के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा शीतला जी एक बेहतरीन पत्रकार थे जनमोर्चा के सम्पादक रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई और पुरस्कारों से सम्मानित किए गए।

आज उनके निधन की सूचना ने बहुत विचलित किया गंगा मईया उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को सहन शक्ति दें।

अशोक शर्मा जी ने भी शीतला सिंह जी के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा शीतला जी एक बेहतरीन पत्रकार थे जनमोर्चा के सम्पादक रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई और पुरस्कारों से सम्मानित किए गए। उन्होंने कहा श्री सिंह मेरे व्यक्तिगत जीवन में अच्छे मित्र थे,उनके जाने से मुझे निजी तौर पर गहरी क्षती हुई है। ईश्वर उन्हें सद्गति प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *