*माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाते हुए,इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाए जिलाधिकारी*

*जनपद को साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापारिक प्रतिष्ठानों,औद्योगिक इकाइयों, धार्मिक संस्थाओं,जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों एवं आमजन का भी लिया जाए सहयोग*

*पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए,यदि किसी दुकानदार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है तो उसके विरुद्ध संबंधित अधिकारियों द्वारा चालानी कार्यवाही सुनाश्चित की जाए*

*नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, जिला पंचायत, ग्राम पंचायतों एवं खंड विकास अधिकारियों को सिंगल यूज़ पॉलिटिक पर विशेष निगरानी और कार्रवाई के निर्देश*

*हरिद्वार ।  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यापक स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाते हुए उसकी सतत मॉनिटरिंग करें तथा अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है। इसलिए नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, जिला पंचायत, ग्राम पंचायतों तथा सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित सफाई अभियान चलाने और उसकी प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के दृष्टिगत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, जिला पंचायत, ग्राम पंचायतों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर लगातार निगरानी रखें। यदि कोई दुकानदार,व्यापारी,प्रतिष्ठान अथवा अन्य व्यक्ति सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल चालानी एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक किया जाए तथा कपड़े,जूट एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए।

उन्होंने जनपद हरिद्वार में स्वच्छता अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाइयों,धार्मिक संस्थाओं,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्वच्छ हरिद्वार और प्लास्टिक मुक्त हरिद्वार अभियान को पूरी गंभीरता के साथ संचालित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन कार्यालयो में संचालित हो रहे शौचालय की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए एवं कार्यालय अध्यक्ष द्वारा इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तैयार किए गए प्रारूप पर संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों में संचालित हो रहे शौचालयो के संबंध में पूर्ण विवरण आज ही नोडल अधिकारी स्वच्छता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ,डीपीआरओ मुस्तफा खां,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed