पूर्व विधायक घनसाली बलवीर सिंह नेगी खड़खड़ी शमशान घाट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार एवं सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने उनके प्रार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए अंतिम विधाई दी गई

राजकीय सम्मान के साथ खड़खड़ी शमशान घाट पर किया गया दाह संस्कार

श्री बलवीर सिंह नेगी के पुत्र श्री ने उनके पार्थिव शरीर को मुख्याग्नि दी

हरिद्वार।  पूर्व विधायक घनसाली बलवीर सिंह नेगी जी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री की ओर से दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार एवं सीओ शिशुपाल सिंह नेगी हरिद्वार ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए अंतिम विधाई दी।
श्री बलवीर सिंह नेगी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई के साथ उनका दाह संस्कार 12 बजे खड़खड़ी शमशान घाट पर किया गया तथा श्री बलवीर सिंह नेगी को उनके पुत्र भानु प्रताप ने मुख्याग्नि दी।
श्री बलवीर सिंह नेगी ने वर्ष 1988 टिहरी से, 2002 एवं 2007 तक घनसाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में क्षेत्र की सेवा की। वहा अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र को छोड़ गए हैं।
इस अवसर पर दिवंगत पूर्व विधायक श्री बलवीर सिंह नेगी जी अंतिम दर्शन एवं अंतिम यात्रा में विभिन्न जनपदों से जनप्रतिनिधि,विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित आम लोग शव यात्रा में शामिल रहे।

इस अवसर पर पूर्व शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड दिनेश ध्यानी,प्रतापनगर के विधायक विक्रम नेगी,पूर्व विधायक घनसाली भीम लाल आर्य,पूर्व भिलंगना ब्लॉक  प्रमुख विजय गुणशोला, वर्तमान प्रमुख राजीव कंडारी, पूर्व प्रमुख भिलंगना ब्लॉक धनीलाल शाह ,पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबीर सिंह साजवान,विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह,साहब सिंह नेगी,तहसीलदार सचिन कुमार सहित भारी संख्या में जन समूह मौजूद रहा ।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *