Parmarth niketan rishikesh परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री लाल कृष्ण आडवानी जी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि श्री लाल कृष्ण आडवानी जी ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जीवंत बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अथक प्रयासों से हमने श्री राममंदिर निर्माण के स्वप्न को साकार होते देखा है। उन्होंने अपने जीवन को भारत की सेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया है। उनकी दिव्य दृष्टि और सकारात्मक सोच ने देश के युवाओं में नई चेतना का सूत्रपात किया है। Parmarth niketan rishikesh

स्वामी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर तक प्रसारित करने और उसे आने वाली पीढ़ियों के लिये जीवंत और जागृत बनाये रखने हेतु उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब हमें अपने सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को जीवित रखने और हमारी आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिये आगे आना होगा। इसके लिए हमें युवाओं को उनके सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं से जोड़ना होगा।

  • भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति उनके समर्पण को नमन
  • आज की परमार्थ निकेतन गंगा आरती माननीय श्री लालकृष्ण आडवानी के स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु हेतु की समर्पित

Parmarth niketan rishikesh स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि श्री आडवानी जी ने अपने विचारों व कार्यों के द्वारा यह साबित किया कि किसी भी राष्ट्र का इतिहास, उसकी संस्कृति और उसके मूल्य उसकी असली धरोहर होते हैं। इन धरोहरों को सुरक्षित और जीवंत रखना हम सभी का कर्तव्य है। श्री आडवानी जी भारतीय संस्कृति को जीने और जीवंत बनाये रखने वाले पितामह हैं। वे भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ और भारतीय संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं। उनके विचारों और कार्यों ने न केवल भारतीय राजनीति को गहराई से प्रभावित किया है, बल्कि उन्होंने भारतीय संस्कृति, संस्कार और मूल्यों को जीवित और सजीव रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। Parmarth niketan rishikesh

श्री आडवानी जी श्री राममंदिर आंदोलन की सुदृढ़ नींव थे। उनके नेतृत्व में यह आंदोलन एक जनांदोलन बना और उनके अथक प्रयासों से आज श्री राममंदिर का निर्माण साकार हुआ है। अनेक ऐसे महापुरुष हुए जिनके योगदानों को भारतीय इतिहास में हमेशा स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। आज श्री आडवानी जी के जन्मदिवस के अवसर पर अनेकानेक शुभकामनाएं और माँ गंगा के आशीर्वाद। आज की परमार्थ गंगा आरती उनके स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु के लिये समर्पित की गयी।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *