विश्व के सबसे बड़े पारदेश्वर महादेव स्थापना महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के रूड़की रोड स्थित बहदराबाद टोल प्लाजा के समीप श्री साई शिव गंगा धाम में बुधवार को ऐतिहासिक क्षण रहा। यहां विश्व के सबसे बड़े 5210 किलोग्राम वजन के पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार और शंख-घंटों की गूंज के साथ एवं शिव आराधना के बीच देशभर से आए संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और हजारों श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनकर विश्व कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर सन्त समागम की अध्यक्षता करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वश्रम महाराज ने कहा कि भगवान शिव संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के प्रतीक हैं। पारदेश्वर महादेव की स्थापना मानवता के आध्यात्मिक उत्थान, विश्व शांति और सनातन धर्म के संरक्षण का दिव्य अभियान है। भारत की आध्यात्मिक शक्ति ही विश्व को शांति का मार्ग दिखा सकती है।
जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पारद शिवलिंग की उपासना से कलियुग में शीघ्र फल प्राप्त होता है। यह शिवलिंग रोग, शोक और दरिद्रता का नाश करने वाला है। आज भारत पुनः अपने आध्यात्मिक वैभव की ओर लौट रहा है।
निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पारे को बांधकर शिवलिंग का रूप देना ऋषियों की रस विद्या का चमत्कार है। गुरु रघुनाथ यमूल की प्रेरणा से राजीव बंसल ने सनातन धर्म को अद्भुत उपहार दिया है। साध्वी ऋतम्भरा दीदी ने नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण पर ओजस्वी उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि शिव ही सत्य हैं, शिव ही सुंदर हैं। पारदेश्वर महादेव की स्थापना से हरिद्वार की महिमा और बढ़ेगी।
आध्यत्मिक गुरु सुधांशु महाराज ने कहा कि आज बहुत ही पावन अवसर है जब तीर्थनगरी हरिद्वार के प्रवेश द्वार पर भगवान पारदेश्वर शिवलिंग की स्थापना विश्व के कल्याण के लिए हुई है। महंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव का अलौकिक आशीवार्द है। श्रीमहंत भगतराम महाराज,निर्मल अखाड़े के स्वामी ज्ञानदेव महाराज,महंत विष्णु दास ने भी उदबोधन दिया।
विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा विश्व की सबसे प्राचीन और वैज्ञानिक संस्कृति है। युवाओं को अपने धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है तथा ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक जागरण का कार्य करते हैं।
श्री साईं शिव गंगा धाम के मैनेजिंग ट्रस्टी राजीव बसल ने पारदेश्वर महादेव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि शास्त्रों में पारद शिवलिंग को अत्यंत चमत्कारिक एवं कल्याणकारी माना गया है। विश्व के सबसे बड़े पारदेश्वर महादेव की स्थापना मानव कल्याण, विश्व शांति और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से की गई है। आने वाले समय में श्री साईं शिव गंगा धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यक्रम का संचालन महामंडलेश्वर स्वामी।हरिचेतनानंद गिरी ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा,राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, उद्योगपति श्री राजेन्द्र अग्रवाल, गौरव गाडिलकर, विहिप विहिप के केंद्रीय सह मंत्री हरिशंकर,रुड़की मेयर अनिता अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पूरे आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान पारदेश्वर महादेव का अभिषेक एवं पूजन कर विश्व शांति, राष्ट्र समृद्धि और मानव कल्याण की प्रार्थना की। आयोजन समिति ने इसे सनातन संस्कृति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक अध्याय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *