जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 63 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें 30 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं हेतु संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि विवाद,अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल,विद्युत, मुआवजा आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजपाल ने ग्राम ढाढ़ेकी ढाणा में सोनाली नदी से भूमि का कटाव हो रहा है पानी को रोकने के लिए तटबंध के निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र दिया एवं भारती देवी ने  बिजली बिल की रकम कम करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया।साजिद पुत्र जाहिद निवासी राजपुर ने अपनी भूमि की पैमाईश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, दिपेंद्र सैनी ने ग्राम जौंरासी  में प्राचीन शिव मंदिर की जमीन खाली करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। मां मनसा देवी मंदिर के सभी प्रसाद विक्रेताओं ने मां मनसा देवी मंदिर परिसर में फूल प्रसाद विक्रेताओं को पुनः विस्थापित किए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

समस्त ग्रामवासी ग्राम महादेव खुर्द नागल  रुड़की में श्मशान घाट की भूमि के बीचों बीच अवैध तरीके से नाला के निर्माण की जांच करने के संबंध में शिकायत की गई। रामप्रसाद बंजारावाला ग्रांट भगवानपुर ने उसकी जलमग्न भूमि खसरा नंबर 324 (ख) पर किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। अबरार अयूबी सलेमपुर ने ग्रामसभा की भूमि खसरा नंबर 1804 (ख) पर अवैध कब्जा रोकने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।मंजीत सिंह ने ग्रामप्रधान ने ग्राम पंचायत आदर्श टिहरी नगर में कूड़ा निस्तारण केंद्र के एवं शौचालय निर्माण को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं स्थिलता नहीं होनी चाहिए, स्थिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को गंभीरता से ले अधिकारी, शिकायतों का तत्परता एवं समयबद्धता से किया जाए निस्तारण – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने  सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि एल 1 की 351 और  एल 2 की 112 शिकायतें लंबित है उन शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार से कोई स्थिलता नहीं बरती जानी चाहिए,सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से लेते हुए उसका निस्तारण संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करे।

बैठक में  मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी, परियोजना निर्देशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, डीएसओ तेजबल सिंह,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *