*कोतवाली रानीपुर*

*घरों से मोबाइल व अन्य समान चोरी मामले में सगे भाई आए गिरफ्त में*

*शिवालिक नगर के जे-कलस्टर स्थित दो घरों को शातिर चोरो ने बनाया था अपना निशाना*

*दोनो आरोपियो के कब्जे से चोरी के आभूषण, मोबाइल व साइकिल बरामद*

*“विगत वर्ष भी दोनो को भेजा गया था जेल, एक दर्जन मुकदमों में हैं आरोपी*

*Case No 01-*

दिनांक 26.02.2026 को जे-97 शिवालिक नगर में अज्ञात चोरो द्वारा वादी रंजीत झा के घर की दीवार फांदकर घर के अन्दर से मन्दिर में रखी गणेशजी व लक्ष्मीजी की चाँदी की मूर्तियां व चौकीदार का एक की-पैड मोबाइल फोन चोरी कर ले जाने की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर पर दिनांक 27.02.2026 को मु0अ0सं0 64/26 धारा 305(ए),331(4) बी0एन0एस0 दर्ज किया गया।

*Case No 02-*

दिनांक 26.02.2026 को ही जे-67 शिवालिक नगर में वादी रविकान्त गुप्ता के घर के अन्दर से अज्ञात चोरो द्वारा उनकी साईकिल चोरी कर ले जाने की शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर में दिनांक 28.02.2026 को मु0अ0सं0 65/26 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 दर्ज किया गया।

उक्त दोनो अभियोगो की घटना के अनावरण व अज्ञात चोरो की तलाश हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा तत्काल कार्यवाही कर विभिन्न सुरागों अध्ययन करते हुए कल दिनांक 28.02.2026 को दौराने चैकिंग इन्द्रलोक कालोनी की तरफ से आने वाले कच्चे रास्ते से दो आरोपियो विकास उर्फ डी0के0 व राजू कुमार को धर दबोचकर उनके कब्जे से दोनो अभियोगो में चोरी किये गये समान की बरामदगी की गयी।

पूछताछ पर आरोपियो ने बताया कि वह सगे भाई है व नशे के आदी है इस कारण चोरी कर सामान को सस्ती दाम पर किसी भी राहगीर को बेच देते है। दोनों पहले भी कई बार चोरी मे जेल गये है, अभी जमानत पर बाहर आय़े है।

*विवरण आरोपी-*

विकास उर्फ डी0के0 पुत्र सुग्गन चंद निवासी ग्राम कसियारा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फर नगर उ0प्र0 हाल निवासी अन्नेकी हेतमपुर थाना-सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-26 वर्ष

2- राजू कुमार पुत्र सुग्गन चंद स्थाई निवासी ग्राम कसियारा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फर नगर उ0प्र0 हाल उपरोक्त उम्र-22 वर्ष

*बरामदगी-*

1-दो अदद सफेद धातु की लक्ष्मीजी व गणेशजी की मूर्ति

2- एक अदद मोबाइल फोन

3- एक साईकिल

*आपराधिक इतिहास*

1- मु0अ0सं0 143/15 धारा 380,457,411 भादवि- थाना सिडकुल

2- मु0अ0सं0 208/17 धारा 380,457,411 भादवि- थाना सिडकुल

3- मु0अ0सं0 32/20 धारा 380,457,411 भादवि- थाना सिडकुल

4- मु0अ0सं0 407/21 धारा 380,411 भादवि- थाना सिडकुल

5- मु0अ0सं0 409/21 धारा 380,457,411 भादवि- थाना सिडकुल

6- मु0अ0सं0 34/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट- थाना सिडकुल

7- मु0अ0सं0 120/24 धारा 4/25 शस्त्र अधि0- थाना सिडकुल

8- मु0अ0सं0 262/17 धारा 380,457,411 भादवि- थाना रानीपुर

9- मु0अ0सं0 263/17 धारा 411 भादवि 41/102 दप्रसं- थाना रानीपुर

10- मु0अ0सं0 411/24 धारा 305,324(3),331(4),317(2),3(5) बी0एन0एस0- थाना रानीपुर

11- मु0अ0सं0 412/24 धारा 305,331(4),317(2),3(5) बी0एन0एस0- थाना रानीपुर

12- मु0अ0सं0 318/25 धारा 305(ए), 317(2) बी0एन0एस0- थाना रानीपुर

*पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा

2. उ0नि0 विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट)

3. कानि0 अर्जुन सिंह,

4. कानि0 मंजीत राणा

5. कानि0 दीप गौड

6. कानि0 गम्भीर तोमर

7. कानि0 सुमन डोबाल


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *