*दून विश्वविद्यालय में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा ‘स्व-गणना (Self-Enumeration) शिविर’ का आयोजन*

•निदेशक श्रीमती ईवा आशीष श्रीवास्तव (आईएएस) ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को डिजिटल स्व-गणना अपनाने तथा इस सुविधा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया।

– कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने विश्वविद्यालय समुदाय से राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

– इस अवसर पर ऑनलाइन स्व-गणना की चरणबद्ध प्रक्रिया का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिससे कई विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अपनी स्व-गणना पूरी करने में सहायता मिली।

देहरादून,।गृह मंत्रालय, भारत सरकार के जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखंड (DCO UK) द्वारा आज दिनांक 26 नवंबर, 2026 को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में एक विशेष ‘स्व-गणना (Self-Enumeration) जागरूकता एवं सहायता शिविर’ का आयोजन किया गया।

इस शिविर में जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखंड की निदेशक श्रीमती इवा आशीष श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों से संवाद किया और उन्हें जनगणना-2027 के अंतर्गत उपलब्ध डिजिटल स्व-गणना (Self-Enumeration) सुविधा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे तकनीक का उपयोग करते हुए स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने जनगणना कार्य निदेशालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों के युवा समाज में डिजिटल जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया और जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.

उप निदेशक श्री आर. के. बनवारी एवं निदेशालय की तकनीकी टीम ने उपस्थित प्रतिभागियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया का लाइव डेमो दिया और मौके पर ही कई छात्रों व शिक्षकों की स्व-गणना प्रक्रिया को पूर्ण कराया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *