*संविधान की मूल भावना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार है हमारा संविधान : राम माधव जी*

*संविधान को खतरा नहीं खतरा है कांग्रेस पार्टी को अपना : राम माधव जी*

आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को देहरादून महानगर में संविधान दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में भव्य प्रबुद्ध जन सम्मेलन दून मेडिकल कॉलेज देहराखास मे आयोजन किया गया।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट जी एवं प्रदेश के महामंत्री संगठन फणींन्द्रनाथ शर्मा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना कैबिनेट खजान दास जी प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार तरुण बंसल श्रीमती दीप्ति रावत टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह नरेश बंसल जी एवं महापौर सौरभ थपलियाल श्रीमती स्वराज विद्वान देहरादून बार काउंसलिंग अध्यक्ष अनिल शर्मा जी डॉ महेश कुड़ियल जी पंकज गुप्ता जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, प्रबुद्ध जनों, अधिवक्ता गण समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं संविधान की गरिमा को नमन करते हुए किया गया।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की निर्माण यात्रा, उसकी मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा भारतीय समाज में उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए

उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नेतृत्व में निर्मित भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, समानता, सामाजिक न्याय और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने वाला हमारा राष्ट्रीय मार्गदर्शक है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और अवसर प्रदान करते हुए लोकतंत्र को मजबूत आधार दिया है।

उन्होंने कहा कि 2015 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी के 75वे वर्षगाठ पर 26 नवम्बर को संविधान गौरव दिवस के रूप में बनाने का निर्णय लिया गया। यह एक पॉलिटिकल दस्तावेज नहीं है यह हमारा गौरव,बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

भारतीय जनता पार्टी संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रही है। भाजपा की सरकारों ने संविधान की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से देश में विकास को नई गति दे रही है लेकिन विपक्ष में कांग्रेस पार्टी आज के दिन रक्षा संविधान दिवस मना रही है जबकि खतरा संविधान को नहीं कांग्रेस को है इंदिरा गांधी के कार्यकाल में संविधान में कई बदलाव किए गए संविधान में नियमों के बदलाव के आड़ में कचरा करने वाली अगर कोई है तो वह मात्र कांग्रेस पार्टी है।

देश के आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अपने कर्तव्य का बोध करते हुए संविधान वर्तमान नेतृत्व में सुरक्षित हाथों में है।

श्री राम माधव जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संविधान की वास्तविक भावना, प्रेरणा स्वतंत्रता को समझना बहुत जरूरी है हमें अपने अधिकारों को देखते हुए कर्तव्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के बीच सही तथ्यों और संवैधानिक मूल्यों की जानकारी पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार संविधान को लेकर आम जनमानस के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे तथ्यों और संवैधानिक प्रावधानों के माध्यम से जनता को जागरूक करें तथा संविधान के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रम का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें।

सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्ध जनों, शिक्षाविदों एवं सम्मानित महानुभावों के सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की भी श्री राम माधव जी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के ऐसे प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्तित्व राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, विचार और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से ही एक सशक्त, समरस और विकसित भारत का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष महानगर प्रभारी राकेश गिरी जी के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, न्याय, समरसता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनका जीवन दर्शन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने ऐसा संविधान प्रदान किया, जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्राप्त हुए। बाबा साहेब का विचार था कि समाज में किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए और प्रत्येक नागरिक को समानता के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता के लिए प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने सभी अतिथियों का परिचय मुख्य अतिथि का परिचय बताते हुए आज के दिन को महत्वपूर्ण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है हम सब का गौरव है कि आज हम सबके बीच में हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी हमारे बीच में उपस्थित हैं

उन्होंने बताया की संविधान दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि संविधान के आदर्शों, मूल्यों और उसमें निहित नागरिक कर्तव्यों को आत्मसात करने का दिन है। हम सभी को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए एक समरस, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

 

कार्यक्रम का समापन भाषण करते हुए बार काउंसलिंग अध्यक्ष देहरादून श्री अनिल शर्मा जी के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन आभार करते हुए कहा कि संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने जिस समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त भारत की परिकल्पना की थी, उसे साकार करने के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। भारतीय जनता पार्टी संविधान की गरिमा एवं उसकी मूल भावना को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने सम्मेलन में पधारे मुख्य वक्ता श्री राम माधव जी, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी सभी प्रबुद्ध जनों, शिक्षाविदों एवं सम्मानित महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का मार्गदर्शन संगठन और समाज दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र राणा सहसंयोजक सुनील शर्मा राजेश बडोनी देवेंद्र पाल।

कार्यक्रम में दायित्व धारी श्याम अग्रवाल कुलदीप बुटोला मधु भट्ट श्रीमती स्वराज विद्वान महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा राजेश कंबोज संकेत नौटियाल संध्या थापा महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी विजेंद्र थपलियाल मंत्री मोहित शर्मा सीता रावत समीर डोभाल जगदीश सिंबल विनोद शर्मा प्रदीप कुमार मोतीराम संदीप बिजलवान विजय कुमार श्रेय नौटियाल बलदेव नेगी सुमन सिंह कुलदीप पंत प्रदीप वर्मा सैकड़ो की संख्या में समाज के शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी वर्ग तथा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *