वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव आफाक अली ने लगाया एसआईआर के नाम लोगों को परेशान करने का आरोप

आधार को नागरिकता का प्रमाण माना जाए और मतदाता सूची से लिंक किया जाए-राव आफाक अली

हरिद्वार, 2 अगस्त। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि एसआईआर के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। स्पेलिंग मिस्टेक जैसी छोटी छोटी गलतियों पर लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। परेशान लोग अपना कामकाज छोड़कर सरकारी दफ्तरों और बीएलओ के चक्कर काट रहे हैं। प्रैस क्लब में पत्रकरों से वार्ता करते हुए राव आफाक अली ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। आधार कार्ड, पहचान पत्र, राशन कार्ड होने के बावजूद भी लोगों को अपनी पहचान के लिए इधर-उधर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। राव आफाक अली ने कहा कि सरकार आज तक भी कोई ऐसा दस्तावेज नहीं बना पायी है। जिसे नागरिकता का प्रमाण माना जा सके। इसलिए हर जगह प्रयोग किए जा रहे आधार कार्ड को ही नागरिकता का प्रमाण बनाया जाए और इसे मतदाता सूची से लिंक किया जाए। पहचान के लिए बार-बार प्रमाण मांग कर लोगों को परेशान ना किया जाए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज धनखड़ ने कहा कि 2003 की वोटर लिस्ट को सरकार ने हिंदी से अंग्रेजी में परिवर्तित कर दिया है। जिससे बहुत से लोगों के नाम की स्पेलिंग गड़बड़ा गई है। उसे ठीक करने के लिए मतदाताओं से कागजात मांगे जा रहे हैं। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। कुछ लोगों के सरनेम गलत हो गए हैं। जबकि सरनेम की कोई अहमियत नहीं होती है। उन्होंने मांग की कि एसआईआर मे पारदर्शिता के साथ सरलीकरण प्रक्रिया को अपनाया जाए। इस दौरान पवन पाल, प्रवीण पाल, राव यावर अली आदि मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *