युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का IIT रुड़की में शुभारंभ

हरिद्वार , जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स के लिए सात दिवसीय आपदा खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 27 नवम्बर 2025 को IIT रुड़की में शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन 10 बटालियन एनसीसी रुड़की के कर्नल एस. चक्रवर्ती द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आपदा प्रबंधन के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने और आपदा की घड़ी में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

मास्टर ट्रेनर मनोज कंडियाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य, मॉड्यूल तथा भविष्य में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की महत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उद्घाटन सत्र में उपस्थित जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने राज्य में विभिन्न प्राकृतिक व मानव जनित आपदाओं की सवेदनशीता, उनके दुष्प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए विगत वर्षों में घटित विभिन्न आपदाओं के अनुभव को साझा किया त्तथा समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवी की भूमिका से अवगत कराया ।उनके द्वारा सभी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रमुख प्रावधानों, आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली तथा स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन की संरचना के विषय में स्लाइड शो के माध्यम से व्यावहारिक तथ्यों की विस्तृत जानकारी दी गई ।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 दिसम्बर 2025 तक IIT रुड़की परिसर में संचालित किया जाएगा, जिसमें एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक ज्ञान—जैसे खोज एवं बचाव तकनीक, प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, और आपदा के पूर्व तैयारी—का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय प्रभावी प्रतिक्रिया देने योग्य बनाना तथा समुदाय स्तर पर प्रशिक्षित मानव संसाधन विकसित करना है। प्रशिक्षण में 38 तथा 10 uk बटालियन से 25 बालिका व 25 बालक , कुल 50 NCC कैडेट्स पिथौरागढ़, चम्पावत लोहाघाट, अल्मोड़ा जनपद से प्रतिभाग कर रहे हैं ।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *