Sidcul police detained five women, अश्लील हरकतों पर एक होटल के बाहर सिडकुल पुलिस ने 5 महिलाओं को हिरासत में लिया।
Sidcul police detained five women, outside a hotel for indulging in obscene acts.
पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर पर भी छापेमारी।
सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियां, पुलिस की कड़ी नजर
शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई सिडकुल पुलिस, मौके पर दबिश देकर की गिरफ्तारी
Sidcul police detained five women, थाना सिडकुल क्षेत्र में कुछ स्थानों पर राहगीरों को अश्लील इशारे करती महिलाओं के बारे में पुलिस को लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के आधार पर आज मंगलवार 9 जून को कार्रवाई करते हुए सिडकुल पुलिस ने ।

कारवाई को अंजाम दिया, मौके पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत कर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को असहज करने के आरोप में सिडकुल पुलिस ने 5 महिलाओं को हिरासत में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ महिलाएं थाना क्षेत्र स्थित राठौर प्लाजा होटल के सामने आने-जाने वाले व्यक्तियों को देखकर अशोभनीय एवं अश्लील हरकतें कर रही थीं, जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सिडकुल थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में एक टीम गठित की गई तथा महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में मौके पर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने शिकायत कर्ताओं द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर शिकायत का सत्यापन किया गया, जहां कुछ महिलाएं आपत्तिजनक हरकतें करती हुई पाई गईं।
महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से सभी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया, पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके विरुद्ध मु0अ0सं0-228/2026, धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र स्थित पेंटागन मॉल के एक स्पा सेंटर पर भी पुलिस द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई, ज्ञात रहे अब से पूर्व में पेंटागन माल स्थित स्पा सेंटर पर छापेमारी में गिरफ्तारीयां हो चुकी है पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
छापामारी की पुलिस टीम में
1. अजय शाह, थानाध्यक्ष, थाना सिडकुल
2. प्रवीण बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक
3. महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी
4. अन्य पुलिस कर्मचारीगण शामिल रहे।