Compromising passenger safety, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्ती, यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली बसों पर चली चाबूक

Compromising passenger safety, District Magistrate Mayur Dixit takes strict action against buses compromising passenger safety

परिवहन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त चेकिंग अभियान जारी, आज 15 बसों का चालान, 3 की फिटनेस निरस्तीकरण को संस्तुति

Compromising passenger safety, उत्तराखंड में यात्रा सीजन के चलते अधिक कमाई के चक्कर में मानकों और सुरक्षा को दर किनार कर सड़कों पर यात्रियों का काल बन कर अंधाधुंध दौड़ती लक्जरी एसी बसों के विरुद्ध आज दूसरे दिन भी हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर कारवाई जारी रही, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवहन नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने हेतु परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हरिद्वार श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में परिवहन विभाग की इंटरसेप्टर टीम तथा यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान इंटरसेप्टर हरिद्वार की टीम, जिसका नेतृत्व श्रीमती वरुणा सैनी द्वारा किया गया, तथा यातायात पुलिस की टीम, जिसका नेतृत्व यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) मोहित रौथाण द्वारा किया गया, ने जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर यात्री बसों एवं अन्य परिवहन वाहनों की सघन जांच की।

चेकिंग के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, कर अदायगी, चालक अनुज्ञप्ति, यात्री सुरक्षा मानकों, आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर सहित अन्य वैधानिक दस्तावेजों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान विभिन्न परिवहन नियमों एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पाए जाने पर कुल 15 बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त तीन बसों में गंभीर तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी कमियां पाए जाने तथा उनकी दशा निर्धारित फिटनेस मानकों के अनुरूप न पाए जाने के कारण उनके फिटनेस प्रमाण-पत्र निरस्तीकरण हेतु संस्तुति की गई

संबंधित मामलों में मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा ने बताया कि सड़क सुरक्षा जनहित से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है तथा यात्री वाहनों द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपने वाहनों के समस्त अभिलेख अद्यतन रखने तथा वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में ऐसे संयुक्त प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा तथा सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भविष्य में भी संयुक्त चेकिंग अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *