SSP Haridwar in Kanwar, जब कांवड़िए को आया मिर्गी का दौरा,तो एसएसपी उतर पड़े सड़क पर, क्या किया ? देखें

SSP Haridwar in Kanwar, When a Kanwadia had an epileptic attack, the SSP came on the road, what did he do? Watch

पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी घटना, कांवड़ियों की भीड भरी सड़क पर मोटरसाइकिल में लगी आग।

SSP Haridwar in, हरिद्वार में भारी भीड़ और भागम भाग के बीच एक कांवड़िया मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण हरकी पैड़ी के निकट केबल पुल के पास सड़क किनारे बेहाल पड़ा था कांवडिया हरिद्वार के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल जो निरीक्षण पर निकले थे, ने स्वयं गाड़ी रुकवा कर अचेत कांवड़िए को अन्य राहगीर कांवड़ियों की कार में अपने पुलिस के जवान के साथ उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया ।

एक अन्य घटना में कांवड़ियों से खचाखच भरी सड़क पर आज 22 जुलाई को गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर के ऊपर एक चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई, भारी भीड़ के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन मौके पर गुरुकुल कट पर ड्यूटी में तैनात Adl.TSI दीवान सिंह तोमर एवं कॉन्स्टेबल टीपी शेर सिंह ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का एहम काम किया।

पुलिसकर्मियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर वहां मौजूद एक ट्रक ड्राइवर से अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) लेकर आग पर काबू पाया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

 

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *