Kanwar Mela 2025 official closed today,
डीएम हरिद्वार और एसएसपी ने संयुंक्त रुप से की, कांवड़ मेला 2025 के आधिकारिक समापन की घोषणा

Kanwar Mela 2025 official closed today,
DM Haridwar and SSP jointly announced the official closing of Kanwar Mela 2025

कांवड मेले के सकुशल सम्पन्न होने पर जिलाप्रमुख द्वय ने हर की पैड़ी से उठाई कांवड और किया दक्षेश्वर महादेव का जलाभिषेक

Kanwar Mela 2025 official closed today, सुप्रसिद्ध कांवड़ मेला 2025 के समापन के अवसर पर आज डीएम और एसएसपी हरिद्वार ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद जल लेकर दक्ष महादेव मंदिर में जल चढ़ाया और कांवड मेला 2025 के आधिकारिक रूप से सम्पन्न होने की घोषणा की।

कांवड मेला सकुशल संपन्न होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इस विशाल कांवड़ मेला के सकुशल सम्पन्न होने पर मीडिया बन्धु व आमजन के सहयोग को सराहा गया।

जनपद के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जलाभिषेक करते हुए सभी लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की और मेले के दौरान जनपद में सभी तरह से सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए भोले बाबा को नमन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधिवत पूजा अर्चना के बाद एसएसपी परमेंन्दर डोभाल ने सीसीआर में सकुशल मेले की समाप्ति पर समस्त पुलिस फोर्स को शुभकामनाएं दीं तथा कांवड़ मेला 2025 का मोमेंटो प्रदान कर सभी सुपर जोनल एवं जोनल प्रभारी को सम्मानित किया।

उन्होंने कहायह मेला हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती था कर्मचारी से लेकर अधिकारी रैंक तक सभी लोगों ने आपसी समन्वय बनाते हुए एक अच्छी सफलता प्राप्त की है सभी बधाई के पात्र हैं।

सभी सुपर जोनल ,जोनल प्रभारी के साथ ccr सभागार में बैठक में मेले के संबंध में फीडबैक और अन्य संबंध में विचार विमर्श किया गया, मेले की व्यवस्थाओं को भविष्य के लिए और बेहतर बनाने के लिए जिन क्षेत्रों में कुछ कमी दिखाई दी उस संबंध में फीडबैक लेकर उसे पर सामूहिक रूप से विचार विमर्श किया गया l

जिन अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा काम किया गया बैठक में उनकी प्रशंसा करते हुए तालिया की गूंज से उनका हौसला अफजाई किया गयाl

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा कि यह मेला हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती था सभी लोगों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी के साथ टीम भावना के साथ इस मेले को निर्मित सम्पन्न करने में अपना -अपना योगदान दिया है सभी लोग बधाई के पात्र हैं यह मेला निर्विघन सम्पन्न हुआ किसी एक का प्रयास नहीं है बल्कि पुलिस एवं प्रशासन की संपूर्ण टीम का फल है हम सभी लोग बहुत खुश हैं कि हम सभी लोग इस चुनौती में सफल रहे हैंl एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी सुपर जोनल एवं जोनल प्रभारी एंव अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को कांवड़ मेला 2025 का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गयाl

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

One thought on “Kanwar Mela 2025 official closed today, डीएम हरिद्वार और एसएसपी ने संयुंक्त रुप से की, कांवड़ मेला 2025 के आधिकारिक समापन की घोषणा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *