*हरिद्वार पुलिस**

*जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थानाध्यक्ष रहे मौजूद*

*जिले की कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्यवाही करने में कदापि लापरवाही ना हो*

*आगामी होली व रमजान को सकुशल संपन्न कराने हेतु तैयारियों को लेकर चर्चा*

*मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे अभियानों को गंभीरता से लेने हेतु दिए निर्देश*

*नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए संपति जब्तिकरण की कार्यवाही के दिए निर्देश*

*सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें, कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर करें तत्काल वैधानिक कार्रवाई*

*छोटी-छोटी घटनाओं को नजर अंदाज न करें थाना प्रभारी, अराजक तत्वों के साथ सख्ती से निपटे*

दिनांक 28-02-25 की देर रात्रि एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की मीटिंग आयोजित की गई।

बैठक के दौरान एसएसपी द्वारा जिले की कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाते हुए असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटने हेतु निर्देशित किया गया।

नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए संपति जब्तिकरण की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे अभियानों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु निर्देशित किया गया।

वीकेंड या त्योहारों के समय ट्रैफिक मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही जिस क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा होगी उसकी जिम्मेदारी संबंधित यातायात एवं थाना प्रभारी की होगी।

प्रचलित बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत किसी भी छात्र छात्राओं को ट्रैफिक संबंधी कोई समस्या न हो इसकी जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी की होगी।

रात्रि के समय प्रभावी रूप से चेकिंग की जाए, कोई भी संदिग्ध लगता है तत्काल कार्यवाही करें।

सत्यापन अभियान को और प्रभावी बनाए AHTU टीम भी समय समय पर स्पा सेंटर, मसाज पार्लर, होटल आदि जगहों पर जाकर सत्यापन अभियान चलाएं।

आगामी होली पर्व और रमजान को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा इंतजामों का आकलन समय से पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करें।

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और प्रमुख चौकों पर पुलिस बल की तैनाती कर उन स्थानों पर सतर्क निगरानी रखेंl

उपद्रवियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई करें छोटी-छोटी घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें।

समस्त थाना प्रभारी साप्ताहिक रूप से हल्कावार L/O के संबंध में हल्का प्रभारियों से बैठक कर उसकी समीक्षा करें जिससे कि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लग सके।

होली पर्व की दृष्टिगत सभी अपने-अपने क्षेत्र में बैठक आयोजित करें तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों को चिन्हित करते हुए समय से उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।

होली के दौरान शराब की तस्करी एवं नकली मावा आदि मिलने की शिकायतें बहुत आती हैं जिससे चेकिंग बढ़ाई जाए एवं संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाए।

समस्त क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल में लॉयन ऑर्डर की समीक्षा करें जो लोग शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अवश्य अमल में लाई जाए l

थाना क्षेत्र में चेकिंग के लिए रैंक वाइज जिम्मेदारी निर्धारित की जाए जिससे कि लापरवाही पाए जाने पर उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जा सके l

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *