*मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष, पिटकुल श्री आनन्द बर्द्धन जी की अध्यक्षता में पिटकुल की 104वीं निदेशक मण्डल की बैठक सम्पन्न हुयी*

आज दिनांक 25.11.2025 को उत्तराखण्ड सचिवालय परिसर में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष, पिटकुल श्री आनन्द बर्द्धन जी की अध्यक्षता में पिटकुल की निदेशक मण्डल की 104वीं बैठक सम्पन्न हुयी।

निदेशक मण्डल की बैठक में निम्नलिखित प्रस्तावों पर चर्चा कर अपनी सहमति प्रदान की गयी:-

• वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु स्टेच्यूटरी ऑडिटर की नियुक्ति सम्बन्धी प्रस्ताव पर निदेशक मण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।

• मा0 विद्युत नियामक आयोग में दाखिल किये जाने हेतु ‘‘पिटकुल एवं प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र के वित्तीय वर्ष 2024-25 ट्रूयिंगअप (ज्तनपदहनच), वर्ष 2025-26 हेतु एनुअल परफोर्मेन्स रिव्यू (एपीआर) एवं वर्ष 2026-27 हेतु एनुवल रेवेन्यु रिक्वायरमेन्ट (एआरआर) सम्बन्धी प्रस्ताव’’ पर निदेशक मण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।

इसके साथ ही एआरआर के सम्बन्ध में विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्तुतिकरण पर मुख्य सचिव महोदय, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष, पिटकुल ने प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल के नेतृत्व में पिटकुल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति की सराहना एवं प्रशंसा करते हुये भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ अपने कार्यों निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

• ‘‘रिवाईज्ड डीपीआर फॉर ईस्टेबलिस्मेन्ट ऑफ नेक्स्ट जनरेशन सिक्योरिटी ऑपरेशन सेन्टर (एनजी-एसओसी) एण्ड नेटवर्क ऑपरेशन सेन्टर (एनओसी) एट एसएलडीसी, उत्तराखण्ड’’ पर निदेशक मण्डल द्वारा अपना अनुमोदन प्रदान किया गया है।

• केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (ब्म्।) द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के पारेषण तन्त्र के रिसोर्स एडिक्वेसी प्लान से सम्बन्धित प्रस्ताव की विधिवत समीक्षा करते हुए वर्ष 2034-35 तक पिटकुल का रिसोर्स एडिक्वेसी प्लान निर्गत कर दिया गया है, जिस पर निदेशक मण्डल में चर्चा के दौरान निर्देश प्रदान किये गये कि उक्त पर प्रमुख सचिव (ऊर्जा) से विस्तृत चर्चा के उपरान्त प्राप्त हुये मार्गदर्शन के अनुसार ऑडिट कमेटी एवं निदेशक मण्डल के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

• 400/220/132/33 के0वी0 ए0आई0एस0 सबस्टेशन, खुरपिया फार्म, किच्छा (उद्यम सिंह नगर) एवं लीलो के निमार्ण सम्बन्धी प्रस्ताव तथा ऑग्यूमेन्टेशन ऑफ 220/132/33 के0वी0 सबस्टेशन, पन्तनगर, के भार वृद्धि सम्बन्धित प्रस्ताव पर निदेशक मण्डल द्वारा चर्चा के उपरान्त प्रमुख सचिव (ऊर्जा) की अध्यक्षता में सचिव (वित्त), उत्तराखण्ड शासन, प्रबन्ध निदेशक, सिडकुल एवं प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल की संयुक्त रूप से कल दिनांक 26.11.2025 को विस्तृत चर्चा हेतु निर्देशित करते हुये उनसे प्राप्त हुये मार्गदर्शन के अनुसार पुनः ऑडिट कमेटी एवं निदेशक मण्डल के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

• ‘‘400 के0वी0 पुहाना (पी0जी0सी0आई0एल0)-मुजफ्फरनगर लाईन के 400 के0वी0 जी0आई0एस0 सबस्टेशन रूड़की’’ पर लीलो लाईन हेतु निविदा आवंटन पर निदेशक मण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।

• 132 के0वी0 उपसंस्थान, माजरा में क्षमता वृद्धि हेतु नये 80 एम0वी0ए0 ट्रान्सफार्मर को स्थापित किये जाने हेतु निविदा आवंटन सम्बन्धी प्रस्ताव पर निदेशक मण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।

• ऋण अनुबन्ध सम्बन्धी प्रस्तावों में से 11 प्रस्तावों को रूरल इलैक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लि0 (आरईसी) से तथा 01 प्रस्ताव को पावर फाइनेंशन कॉरपोरेशन (पीएफसी) से अनुबन्ध करने हेतु निदेशक मण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।

उक्त बैठक में मुख्य सचिव महोदय, उत्तराखण्ड शासन के साथ अपर सचिव (ऊर्जा), डॉ0 अहमद इकबाल, स्वतंत्र निदेशक श्री एन0 रविशंकर (सेवानिवृत्त आई0ए0एस0), स्वतंत्र निदेशक श्री पराग गुप्ता, (सेवानिवृत्त आई0ए0एस0), पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी, यू0जे0वी0एन0 लि0 के प्रबन्ध निदेशक श्री संदीप सिंघल, निदेशक परिचालन, पिटकुल, श्री जी0एस0 बुदियाल, एवं कम्पनी सचिव श्री अरूण सभरवाल के साथ पिटकुल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही स्वतंत्र निदेशक श्री अरविन्द बड़थ्वाल भी ऑन लाईन उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *