रूद्रपुर । जनपद में 12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जनपद में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम मनोज सरकार स्टेडियम वेलोड्रोम में आयोजित किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों, खिलाडियों सहित आम नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा व दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने योगाभ्यास के बाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए 12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई दी और कहा कि करें योग रहें निरोग। उन्होंने कहा योग का मतलब जोड़ना है, 175 देशों को जोड़ने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। उत्तराखण्ड योग की जननी है योग से जहाॅं मनुष्य का शरीर स्वस्थ होता वहीं मन भी स्वस्थ होता है, इसलिए योग करना अतिआवश्यक है। कई असाध्य रोग भी योग से ठीक होते हैं। उन्होंने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग कर रहा है यह भारत की देन है। योग को भारत की प्राचीन कला भी मना जाता हैं। योग से मानसिक तनाव कम होता है व रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि योग कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है साथ ही प्रतिदिन की दिनचर्या में योग को शामिल कर स्वस्थ रहने हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ व निरोग रहने के लिए अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर लचीला व मजबूत बनता है और रोग प्रतिरोधन क्षमता बढ़ने के साथ ही शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि योग तनाव को दूर रखने व रक्त-संचार को सही रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए सभी को अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए।
विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा, दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने योग कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया व सभी ने 12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।
आयुर्वेद विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योग आसन ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन, जानु चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दण्डासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशसकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, शवासन तथा प्राणायाम कपालभांति, नाड़ीशोधन, शीतली, भ्रामरी आदि कराए गए।
इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 दीपक सरकार, नोडल अधिकारी डाॅ0 बीरेन्द्र सिंह रौतेला, डाॅ0 महेश जोशी, डाॅ0 भावना जोशी, डाॅ0 सुरेन्द्र कुमार पपनेजा, डाॅ0 धर्मेन्द्र सोनी, डाॅ0 मंजू मिश्रा, डाॅ0 मीना अधिकारी, डाॅ0 ऋषि गुप्ता, राहुल पुरोहित, दीपक पंवार, अशरूफ अहमद, संजय कुमार, रमेश जोशी, दिनेश कुमार, योग अनुदेशक राम किशोर, रंजीत कुमार, पुष्पा रूबाली, सुरेश चन्द्र कुडाई, सूरज प्रताप, अनिल चैधरी, लक्ष्मी देवी, तरूण सिंह बगड़वाल, विजय शंकर खिलाड़ी, बच्चें, गणमान्य, विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *